आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर को सरेआम विवाहिता पूजा (28) और उसके प्रेमी शिवम (21) की बेरहमी से डंडों से पीटकर और बांक से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंधों के चलते विवाहिता के पति, ससुर और देवर ने हत्या की है। आरोपियों ने घर के बाहर ही लोगों के सामने वीभत्स तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया। वहीं इस मामले में पूजा की मां का कुछ और ही कहना है। उसने बेटी के प्रेम संबंधों से इंकार किया है। साथ ही बताया कि शादी के कुछ समय तक तो बेटी और दामाद के बीच सबकुछ सही था, लेकिन फिर गौरव का व्यवहार बदल गया। मां ने बताया कि गौरव बेटी का उत्पीड़न कर रहा था। वो डेढ़ महीने पहले बेटी के पास आई थी, तब बेटी के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ये विवाद पुलिस के पास भी पहुंचा था। थाने में हुए समझौते के बाद बेटी के गौरव के साथ उसके घर भेजा था।
Agra Double Murder: पूजा और गौरव के बीच कैसे थे वैवाहिक संबंध और क्या है प्रेम कहानी का सच? मृतका की मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 May 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन