आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर हुए दोहरे हत्याकांड की साजिश सोच समझकर तो नहीं रची गई थी? सरेआम पहले रिश्ते के भाई शिवम, फिर पत्नी पूजा पर ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या करने का आरोपी गौरव सिंह यूट्यूबर था। कभी भाई, कभी बच्चों तो कभी पत्नी के साथ शॉर्ट वीडियो बनाकर लोगों को कोई न कोई संदेश देता था। भाई शिवम की वजह से रिश्ते में आई दरार के बाद अपने इरादे उसने अपने चैनल पर वीडियो अपलोड करके जाहिर कर दिए थे। एक वीडियो में तो यह तक कहा था कि शेर शांति से बैठ जाए तो गीदड़ नहीं समझना चाहिए। गौरव सिंह लाइफ मूमेंट के नाम से बनाए यू ट्यूब चैनल में 277 वीडियो हैं। इसके 685 सब्सक्राइबर्स हैं। वीडियो को देखने वाले हजारों में हैं। गौरव जहां भी जाता था, वीडियो बनाता था।
Agra Double Murder: तुम्हारे तो हाथों में, मेरे तो इरादों में खंजर रहता है...गौरव ने पहले ही जाहिर कर दिए थे अपने इरादे
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 May 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन