Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Double Murder: हत्याकांड का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज, डंडे से किए 25 वार, मौत के बाद भी मारता रहा

Sat, 28 May 2022 01:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 May 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
Agra Double Murder Case cctv footage of the murder accused inflicted 25 blows on Shivam
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में शुक्रवार को वीभत्स तरीके से अंजाम दिए गए दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। वारदात के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए। जिस किसी ने इसे देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। इसमें साफ नजर आ रहा है कि एक आरोपी ने शिवम पर एक के बाद एक 25 वार किए। उसकी सांसें थमने के बाद भी वह उसपर वार करता रहा। शिवम स्कूटर से आया था। आते ही तीनों ने उसे घेर लिया। गौरव के घर के बाहर खुद को घिरता देखकर शिवम बाहर की तरफ भागा, आरोपी भी उसके पीछे दौड़े, उस पर पीछे से डंडे मारते हैं। गली के मोड़ पर आकर वह गिर जाता है। मोड़ पर ही एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। इसमें नजर आ रहा है कि तीनों आरोपियों ने डंडे और बांक से शिवम पर प्रहार किए।
Trending Videos
Agra Double Murder Case cctv footage of the murder accused inflicted 25 blows on Shivam
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
उसने उठने का प्रयास किया, लेकिन सिर, हाथ और पेट पर प्रहार के बाद जमीन पर लेट गया, फिर उठ नहीं सका। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि शिवम जमीन पर पड़ा है, उसके शरीर में कोई हरकत नहीं है।
Agra Double Murder Case cctv footage of the murder accused inflicted 25 blows on Shivam
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी बांक हाथ में लिए एक आरोपी ने उसकी गर्दन, पेट और हाथ पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। एक बार में छह से सात वार गर्दन पर करता है, फिर तीन वार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Double Murder Case cctv footage of the murder accused inflicted 25 blows on Shivam
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी थमता नहीं है। चार वार और कर देता है। इसके बाद तीनों आरोपी घर की तरफ जाते हैं। इसी तरह पूजा की जान ले लेते हैं। इस दौरान एक बच्चे सहित छह-सात लोग घरों के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
Agra Double Murder Case cctv footage of the murder accused inflicted 25 blows on Shivam
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के हाथ में डंडे और बांक देखकर कोई बचाने की हिम्मत तक नहीं कर पाता है। कुछ लोग घरों के अंदर से भी देखते रहे। लोगों में दहशत इतनी थी कि वह पुलिस के आने पर ही पास गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed