आगरा के कमलानगर की पॉश कॉलोनी कावेरी कुंज में दंत चिकित्सक निशा सिंघल हत्याकांड ने सबको दहला दिया। आरोपी शुभम ने बड़ी ही बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया था। हत्यारे ने घर में घुसने के थोड़ी देर बाद ही डॉ. निशा की गर्दन चाकू से रेत दी थी। इसके बाद वह एक घंटे तक घर में रहा। उसके चले जाने के बाद लहूलुहान निशा ने पति अजय सिंघल को फोन किया। जब तक वह पहुंचे। तब तक निशा का काफी खून बह गया। वह निशा और घायल बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया।
{"_id":"5fb8d340a8deab1c9a03abce","slug":"agra-doctor-nisha-singhal-murder-killer-one-hour-stay-in-the-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉ. निशा हत्याकांड: बच्चों के सामने काटा मां का गला, चाकू लेकर एक घंटा घर में घूमता रहा हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. निशा हत्याकांड: बच्चों के सामने काटा मां का गला, चाकू लेकर एक घंटा घर में घूमता रहा हत्यारा
Sat, 21 Nov 2020 03:41 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Nov 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
डॉ. निशा सिंघल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर निशा सिंघल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कावेरी कुंज कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे टीवी रिचार्ज करने के बहाने से आए युवक ने दंत रोग चिकित्सक निशा सिंघल (38) की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसने डॉक्टर की बेटी एमिशा (8) और बेटे अद्वय (4) को भी गर्दन पर चाकू मारकर घायल कर दिया। सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज से आरोपी की पहचान ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी शुभम पाठक के रूप में हुई। पुलिस ने रात 12:30 बजे उसे कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
डॉ निशा सिंघल हत्याकांड : लाल घेरे में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि युवक काफी सोच-विचार करने के बाद घर में घुसा। उसने चिकित्सक के घर के बाहर बाइक खड़ी की, दो मिनट तक घर के बाहर खड़ा रहा। सब्जी वाले के दूर चले जाने के बाद घर में घुसा। सीसीटीवी फुटेज से ही उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर निशा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने घर में घुसने के थोड़ी देर बाद ही डॉ. निशा की गर्दन चाकू से रेत दी थी। इसके बाद वह एक घंटे तक घर खंगालता रहा। चिकित्सक का गला रेतने के बाद युवक ने घर में ऊपर (दूसरी मंजिल) के कमरे में जाकर अपने हाथ धोए। चाकू भी धोया होगा। वहां वॉश बेसिन पर खून लगा था। इसके बाद ही वह घर से निकला। वह बाइक पर आया था। दिल दहला देने वाली इस वारदात को चिकित्सक निशा के बच्चों ने दूसरे कमरे से अपनी आंखों से देखा।
संबंधित खबर- डॉ. निशा हत्याकांड: मासूम बेटी ने बेहोशी का नाटक कर बचाई अपनी और छोटे भाई की जान
संबंधित खबर- डॉ. निशा हत्याकांड: मासूम बेटी ने बेहोशी का नाटक कर बचाई अपनी और छोटे भाई की जान
विज्ञापन
डॉ. निशा अपने पति और बच्चों के साथ (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मृतक चिकित्सक के बच्चों ने बताया कि अंकल (हत्यारोपी) चार दिन से फोन कर रहे थे। कह रहे थे कि रिचार्ज खत्म होने वाला है, दिक्कत आएगी। मां को दिन में समय नहीं मिलता था। मरीज देखने में व्यस्त रहती थीं। पापा भी अस्पताल चले जाते थे। मां ने कहा था कि जब वह घर पर होंगी और उनके पास समय होगा तो फोन कर लेंगी। इससे माना जा रहा है कि आरोपी ने कई दिन पहले ही इस वारदात की साजिश रची थी।