आगरा के कमलानगर में शुक्रवार को दंत चिकित्सक निशा सिंघल की हत्या के बाद आरोपी ने उनके बच्चों को भी मारने की कोशिश की। डॉ. निशा की आठ वर्षीय बेटी एनिशा ने बताया कि मां का गला रेतने के बाद जब युवक उनके कमरे में आया तो वह बुरी तरह सहम गई। उसका भाई अद्वय रोने लगा था। उसे लगा कि हत्यारा दोनों को नहीं छोड़ेगा। उसने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और दबाव डाला। उसे बहुत दर्द हुआ और वह गिर पड़ी। इसके बाद उसने बेहोश होने का नाटक किया ताकि हत्यारा चला जाए।
{"_id":"5fb809f5a7ba7d09ff1264ce","slug":"agra-doctor-nisha-singhal-murder-news-murderer-also-tried-to-kill-the-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉ. निशा हत्याकांड: मासूम बेटी ने बेहोशी का नाटक कर बचाई अपनी और छोटे भाई की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. निशा हत्याकांड: मासूम बेटी ने बेहोशी का नाटक कर बचाई अपनी और छोटे भाई की जान
Sat, 21 Nov 2020 01:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
डॉ. निशा सिंघल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर निशा सिंघल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने चार वर्षीय अद्वय की गर्दन पर भी चाकू रखा था। एनिशा ने पुलिस को बताया कि अंकल (शुभम पाठक ) खून से सना चाकू लेकर उनके पास आए थे। उन्होंने कहा था कि चुप हो जाओ, वरना मां की तरह उनका भी गला काट देगा। भाई रो रहा था। उससे कहा कि इसे खामोश करो। लेकिन वह चुप नहीं हुआ। उसका गुस्सा उस पर उतारा और गले पर चाकू रख दिया। भाई के गले पर भी चाकू रखा था। इसके बाद दबाव डाला तो उसे भी खून निकल आया।
डॉ. निशा अपने पति और बच्चों के साथ (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. निशा सिंघल का घर और क्लीनिक कावेरी कुंज कॉलोनाी में मुख्य रोड के किनारे हैं। हर पल घर के सामने वाहन दौड़ते रहते हैं। घर भी सटे हुए हैं। लेकिन वारदात की लोगों को भनक तक न हुई। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता दीपक ढल ने बताया कि जब डॉ. अजय आए और पत्नी व बच्चों को गाड़ी से ले जाने लगे, तब पता चला। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। घर में खून बिखरा हुआ पड़ा था। डॉक्टर ने ही पुलिस को फोन किया। पुलिस अधिकारी घर आए जबकि वहां कोई नहीं था। इस पर पुलिस की एक टीम उनके पास भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ निशा सिंघल हत्याकांड : लाल घेरे में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
देर रात दो बजे पुलिस को हत्यारोपी के बारे में सटीक जानकारी मिल गई। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी। न्यू आगरा क्षेत्र और एत्माद्दौला में उसकी घेराबंदी की गई। हालांकि वह हाथ नहीं आया। आईजी जोन ए सतीश गणेश ने बताया कि उसके बारे में सुराग मिल गए हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगी हैं।
हत्यारोपी की पहचान हो गई है, जल्द होगा खुलासा
एडीजी जोन अजय आनंद, आईजी रेंज ए सतीश गणेश, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने मौका मुआयना किया। इसके बाद एडीजी ने कहा कि हत्यारोपी की पहचान हो गई है। घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। पुलिस को कई अहम जानकारी मिली हैं।

मौके पर पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कमला नगर में संगीन वारदात बढ़ीं : विधायक
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि कमला नगर में थाना खुलने के बाद चोरी जैसी घटनाएं तो कम हुई हैं लेकिन लूट और हत्या की संगीन वारदात बढ़ गई हैं। यहां चौकसी बढ़ाने की आवश्यकता है। एडीजी जोन ने कहा कि पुलिस इस केस का खुलासा करेगी। सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
डीवीआर टूटी नहीं, मिलेंगे अहम साक्ष्य
आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बताया कि डॉ. निशा सिंहल के घर में कैमरे लगे हैं। हत्यारे ने इनकी डीवीआर को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ। पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। डाटा रिकवरी की कोशिश की जाएगी। इससे अहम साक्ष्य मिलने की उम्मीद हैं।