फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा के डॉक्टर सकुशल मुक्त: पांच करोड़ की फिरौती के लिए हुआ था अपहरण, 'हनीट्रैप' का बने शिकार

Fri, 16 Jul 2021 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Agra Doctor Kidnapping Case Police Rescued Agra Doctor From Beehad Of Rajasthan
आगरा: चंबल नदी पार करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

आगरा पुलिस ने करीब 30 घंटे बाद शहर से अगवा किए गए वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता को धौलपुर के बीहड़ से सकुशल मुक्त करा लिया है। पुलिस ने एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बदमाशों ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती के लिए चिकित्सक को अगवा किया था। इसके लिए सबसे पहले युवती ने चिकित्सक को हनी ट्रैप के जाल में फंसाया, इसके बाद लॉन्ग ड्राइव पर ले जाकर उनको अगवा कर लिया। पुलिस के अनुसार चिकित्सक का अपहरण बदन सिंह तोमर गैंग ने किया था। पुलिस की घेराबंदी करने पर बदमाश डॉक्टर को बसई डांग इलाके में छोड़कर भाग गए। पुलिस गैंग के सरगना व अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। 






अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

Agra Doctor Kidnapping Case Police Rescued Agra Doctor From Beehad Of Rajasthan
वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी डॉ उमाकांत गुप्ता का अपहरण मंगलवार शाम को किया गया था। बदमाशों ने पांच करोड़ की फिरौती के लिए उनका अपहरण किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह हनी ट्रैप का शिकार हुए। गैंग में शामिल महाराष्ट्र की युवती ने डॉक्टर से दोस्ती की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
Agra Doctor Kidnapping Case Police Rescued Agra Doctor From Beehad Of Rajasthan
आगरा: परिजनों से फोन पर बात करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
युवती ने चिकित्सक को मिलने के बहाने भगवान टॉकीज पर बुलाया। इसके बाद लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने के लिए गाड़ी में बैठ गई। उसके साथी भी बाइक से आ रहे थे। तभी युवती उन्हें ग्वालियर मार्ग की तरफ ले गई। रास्ते में रोहता के पास बदमाशों ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। इसके बाद चिकित्सक को धौलपुर की तरफ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Doctor Kidnapping Case Police Rescued Agra Doctor From Beehad Of Rajasthan
पुलिस टीम के साथ वरिष्ठ चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
धौलपुर के दिहोली क्षेत्र में चंबल नदी के पास डॉक्टर को रखा गया था। यह इलाका बीहड़ का है। देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इसके बाद बदमाश डॉक्टर को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने युवती और एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।  अपहरण की वारदात बदन सिंह तोमर गैंग ने की है।
विज्ञापन
Agra Doctor Kidnapping Case Police Rescued Agra Doctor From Beehad Of Rajasthan
बीहड़ में आगरा के एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी डॉक्टर का अपहरण किया गया। वर्ष 2005 में गैंग ने हरीपर्वत क्षेत्र से डॉ. धीर का अपहरण किया था। वर्ष 2017 में दंत चिकित्सक निखिल बंसल को गैंग उठा ले गया था। डॉ. निखिल बंसल को फिरौती वसूलने के बाद छोड़ा गया था। हालांकि इस वारदात में पुलिस ने डॉक्टर उमाकांत को सकुशल मुक्त करा लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed