फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra College three NCC cadets will join the Republic Day parade

गणतंत्र दिवस परेड: आगरा कॉलेज की तीन एनसीसी कैडेट राजपथ पर राष्ट्रपति को देंगी सलामी

Wed, 20 Jan 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Agra College three NCC cadets will join the Republic Day parade
गणतंत्र दिवस में शामिल होंगी ये एनसीसी कैडेट - फोटो : अमर उजाला

यूपी वाहिनी एनसीसी से संबद्ध आगरा कॉलेज की एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) आर्मी विंग की तीन कैडेट गणतंत्र दिवस पर राजपथ मार्च करेंगी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सलामी देंगी। लक्ष्मी बसवराज, शिवानी परमार और ममता का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है। तीनों स्नातक की छात्रा हैं। 

विज्ञापन


तीनों कैडेटों और लेफ्टिनेंट रीता निगम को आगरा ग्रुप के एनसीसी कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन, आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा, संबंधित कमान अधिकारी अजय मिश्रा के अलावा कर्नल रोहित खन्ना, मेजर बरखा गुरबख्शानी, मेजर आरके सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट वीके सिंह एवं लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल ने बधाई दी है। 
विज्ञापन


आखिरकार मेरा सपना पूरा हो गया
लक्ष्मी बसवराज एनसीसी में सीनियर अंडर ऑफिसर हैं। उनका कहना है कि गत वर्ष वह पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर (प्री-आरडीसी) के तीसरे चरण तक पहुंच पाई थीं। गणतंत्र दिवस परेड शिविर का हिस्सा न बनने पर उन्हें दुख जरूर हुआ पर इस बार और अधिक मेहनत की। आखिरकार सपना पूरा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मन से किया प्रयास रंग जरूर लाता है
शिवानी पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर के तीसरे चरण तक पहुंचने के बाद गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयनित नहीं हो पाई है। राजपथ पर मार्च करने के सपने को सच करने के लिए और अधिक मेहनत की और सफलता अर्जित की। उनका कहना है कि प्रयास मन से किया जाए तो रंग जरूर लाता है। 

राजपथ पर परेड करने के लिए उत्साहित
अंडर ऑफिसर ममता को पहले प्रयास में ही गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने का मौका मिला है। उनका कहना है कि वह राजपथ पर परेड करने के लिए उत्साहित हैं। उनका सपना पूरा होने वाला है। इसके लिए उन्होंने भरपूर मेहनत की थी। 

चयन की प्रक्रिया लंबी व कठिन है 
आगरा कॉलेज के एनसीसी के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल का कहना है कि गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेने के लिए कैडेट को एक लंबी चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। 100 से अधिक दिनों तक अपने घर से दूर रहना होता है। कैडेट को 10-10 दिन के लिए तीन प्री-इंटर ग्रुप कंपीटीशन (आईजीसी), एक आईजीसी और तीन प्री-आरडीसी शिविरों में विभिन्न स्तरों पर ड्रिल , कमांड, गार्ड, फ्लैग एरिया आदि प्रतियोगिताओं में खुद को साबित करना होता है। चयनित कैडेट एक जनवरी से 31 जनवरी तक गणतंत्र दिवस शिविर का हिस्सा बनते हैं। 

डॉ. रीता निगम को एनसीसी महानिदेशक ने प्रशंसापत्र दिया 
आगरा कॉलेज एनसीसी गर्ल्स विंग की प्रभारी लेफ्टिनेंट रीता निगम को एनसीसी में उनके विशेष योगदान के लिए एनसीसी महानिदेशक ने उन्हें प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। प्रति वर्ष कैडेट्स और एनसीसी अधिकारियों को यह सम्मान दिया जाता है। डॉ. रीता निगम इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा ले रही हैं। आगरा कॉलेज के ही डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. वीके सिंह और कैडेट तान्या जैन को यह सम्मान प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed