{"_id":"638052c6cc3c171fd9120bab","slug":"agra-child-kidnapping-to-change-identity-thread-of-nazarota-was-removed-from-neck-clothes-were-changed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Child Kidnapping: पहचान बदलने के लिए रची थी ये साजिश, गले से नजरौटा का धागा उतारा, बदल दिए थे कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Child Kidnapping: पहचान बदलने के लिए रची थी ये साजिश, गले से नजरौटा का धागा उतारा, बदल दिए थे कपड़े
Fri, 25 Nov 2022 10:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
मासूम मयंक, लाल घेरे में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा से मयंक को अगवा करने वाला आरोपी मौसिम काफी शातिर है। पकड़े जाने पर पहले गुमराह करने का प्रयास करने लगा। जब उसे बताया कि उसके फुटेज पुलिस के पास हैं। झूठ बोलने से कोई फायदा नहीं होगा। इस पर सच बोलने लगा। उसने मयंक की पहचान छिपा दी थी। उसके गले में पड़ा नजरौटा वाला धागा उतारकर ताबीज पहना दिया। कपड़े भी बदल दिए थे। अपने परिचित के घर पर बहन का बेटा बताकर दे आया था।
मासूम मयंक
- फोटो : अमर उजाला
यहां से बोदला के आटो में बैठ गया। इसके बाद सिकंदरा आया। बस से मथुरा पहुंचा। उसे वृंदावन अपने घर ले गया। इस दौरान मयंक के गले में पड़ा हाय, ओम और चांद वाला काला धागा हटा दिया। उसके गले में ताबीज डाल दिया। मयंक हुडी पहना हुआ था, जिसकी जगह उसे टी-शर्ट पहना दी, जिससे बच्चे की पहचान नहीं हो सके।
मासूम मयंक, दूसरी तस्वीर में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे को चुप करने के बाद रात भर अपने साथ ही रखा। बुधवार सुबह दस बजे अपने परिचित जसवंत के घर लेकर पहुंचा। उनसे कहा कि बहन का बेटा है। वह उसे रख लें। एक या दो दिन में बच्चे को ले जाएगा। इसके बाद वापस अपने मामा के घर चला आया। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपी की पहचान कर ली थी। बृधवार रात को पुलिस ने आरोपी तक पहुंच गई। उससे पूछताछ हुई तो सारा सच उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मयंक को देख छाई खुशी
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग मिला सुराग
- एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मयंक के लापता होने की सूचना मंगलवार शाम को 8:45 बजे पुलिस को मिली थी।- टीमों का गठन किया। तलाश शुरू हुई। पहले मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। संदिग्धों को उठाया गया।
- युवक बच्चे को अपनी गोद में लेकर जाता हुआ नजर आया। वह पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा चौराहे की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
मयंक
- फोटो : अमर उजाला
- पुलिस ने आरोपी के जाने वाले रूट पर लगे कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें आरोपी भोगीपुरा चौराहे से खेरिया मोड़ की तरफ ई रिक्शा में जाता नजर आया। खेरिया मोड़ से वापस भी आ जाता है।
- भोगीपुरा चौराहे से आटो से बोदला और सिकंदरा चौराहा पहुंचता है। मथुरा की बस में बच्चे को लेकर बैठ जाता है। पुलिस को दुकानों पर लग कैमरों और स्मार्ट सिटी के कैमरों से यह सुराग मिल जाता है।
- सोशल मीडिया पर आरोपी का फोटो डाला गया। इलाके में पुलिस फोटो लेकर घूम रही थी। इससे पुलिस को आरोपी के बारे में सुराग मिलने लगे।
- मौसिम को पहचान होने पर पकड़ लिया गया। उसने कुछ ही देर की पूछताछ में सब कुछ उगल दिया।
(पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक)
- भोगीपुरा चौराहे से आटो से बोदला और सिकंदरा चौराहा पहुंचता है। मथुरा की बस में बच्चे को लेकर बैठ जाता है। पुलिस को दुकानों पर लग कैमरों और स्मार्ट सिटी के कैमरों से यह सुराग मिल जाता है।
- सोशल मीडिया पर आरोपी का फोटो डाला गया। इलाके में पुलिस फोटो लेकर घूम रही थी। इससे पुलिस को आरोपी के बारे में सुराग मिलने लगे।
- मौसिम को पहचान होने पर पकड़ लिया गया। उसने कुछ ही देर की पूछताछ में सब कुछ उगल दिया।
(पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक)