फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह क्षेत्र छावनी में तब्दील, रैपिड एक्शन फोर्स तैनात, हिंदूवादी नेता हिरासत में

Tue, 06 Dec 2022 01:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Dec 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
Rapid Action Force deployed in Shri Krishna Janmabhoomi and Idgah area of Mathura
रैपिड एक्शन फोर्स तैनात, ईदगाह के रास्ते पर बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के समीप स्थित शाही ईदगाह मस्जिद में छह दिसंबर को हनुमान चालीसा पाठ और लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने का एलान किया था। इसके मद्देजनर मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। रैपिड एक्शन फोर्स भी लगाई गई है। डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षाकर्मियों सतर्क और सजग रहते हुए सख्ती बरतने के निर्देश दिए। पुलिस ने कई हिंदूवादी नेताओं को हिरासत में लिया है। 



मंगलवार की सुबह ईदगाह की तरफ कांवड़ लेकर जा रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के एक पदाधिकारी को हिरासत में भी लिया गया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जो भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

Rapid Action Force deployed in Shri Krishna Janmabhoomi and Idgah area of Mathura
सुरक्षा का जायजा लेते डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह की तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। ईदगाह के रास्ते को भी बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया। खुफिया तंत्र भी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सक्रिय है। 

Rapid Action Force deployed in Shri Krishna Janmabhoomi and Idgah area of Mathura
भूतेश्वर मंदिर में हिंदूवादी नेताओं को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भूतेश्वर मंदिर में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ नीरन गौतम और महिला प्रदेश अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल को पकड़ा है। इनके साथ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील शर्मा,  दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित चौहान व 10 अन्य लोग मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rapid Action Force deployed in Shri Krishna Janmabhoomi and Idgah area of Mathura
पदाधिकारी को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व मंगलवार की सुबह हिंदू महासभा के आगरा जिला प्रभारी सौरभ शर्मा ने मंगलवार की सुबह कांवड़ लेकर ईदगाह पर जाने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने भूतेश्वर तिराहे पर पदाधिकारी को पकड़ लिया और थाने ले आई।  
विज्ञापन
Rapid Action Force deployed in Shri Krishna Janmabhoomi and Idgah area of Mathura
पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
मथुरा का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे इसके लिए एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने महाकाल सेना के मंडल अध्यक्ष सीताराम, गोरक्षक सेना के जिला अध्यक्ष नेत्रराज सिंह, सौरभ खेड़ा लंबरदार, धीरज कौशिक आदि को गोवर्धन थाने में नजर बंद किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed