{"_id":"5f51c863048a4a46b316704f","slug":"agra-businessman-murder-news-miscreants-was-robbed-thirty-five-lakh-in-kamla-nagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्यापारी हत्याकांड : 10 नहीं, 40 लाख रुपये की हुई थी लूट, ट्रांसपोर्टर का भतीजा निकला मास्टरमाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी हत्याकांड : 10 नहीं, 40 लाख रुपये की हुई थी लूट, ट्रांसपोर्टर का भतीजा निकला मास्टरमाइंड
Sat, 05 Sep 2020 12:45 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कमला नगर के रश्मि नगर में 26 अगस्त को रिक्शा और साइकिल के थोक कारोबारी ललित काठपाल की हत्या 40 लाख रुपये लूटने के लिए की गई थी। मास्टर माइंड ट्रांसपोर्टर छोटेलाल का बेटा प्रमोद निकला। उसने चचेरे भाई और दो दोस्तों के साथ वारदात की थी। पुलिस ने शुक्रवार को एक बदमाश को मुठभेड़ में और तीन को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक दरोगा घायल बताया गया है।
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश दीपक
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि फ्रीगंज की हरिओम ट्रांसपोर्ट के संचालक डौकी के गांव बिझामई निवासी छोटेलाल के बेटे प्रमोद, उसके चचेरे भाई फौरन सिंह, दोस्त तुलसी नगर (ताजगंज) निवासी दीपक और राजकरन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बारे में छोटेलाल को भी पता था। प्रमोद ने अपने हिस्से की 10 लाख रुपये की रकम उसे ही दी। वह अभी फरार है।
पुलिस टीम के साथ एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रमोद ने अपने मकान पुष्पांजलि पुरम फेज-दो में तीनों साथियों को बुलाया था। चारों ने रकम का बंटवारा किया। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। प्रमोद, फौरन और राजकरन को गिरफ्तार कर लिया। दीपक अपने हिस्से के रुपये लेकर जा चुका था। उसको वाटर वर्क्स पर मुठभेड़ के दौरान पकड़ा। उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके बायें पैर में गोली लगी। हाथ में गोली लगने से दरोगा अश्वनी कुमार भी घायल हो गए। लूटी गई रकम में से 26 लाख रुपये बरामद हो गए हैं। बदमाशों से बाइक, पिस्टल और तीन तमंचे मिले हैं।
संबंधित खबर- लूट का विरोध करने पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर के पास की वारदात
संबंधित खबर- लूट का विरोध करने पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर के पास की वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
ललित काठपाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन तक करते रहे रेकी
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आगरा से गोल्ड मोहर गुटका अलीगढ़ के लिए छोटेलाल की हरिओम ट्रांसपोर्ट कंपनी के कैंटर से जाता था। ट्रांसपोर्टर के बेटे प्रमोद को चालकों से ललित के भाई दिनेश काठपाल उर्फ रिंकू के 40 लाख रुपये नकद लेकर आने की जानकारी मिली थी। 24 और 25 अगस्त को प्रमोद और उसके साथियों ने रेकी की। तब लूट का मौका नहीं मिला। 26 अगस्त की शाम को फिर टेढ़ी बगिया से पीछे लगे।

पिस्टल और लूटी गई रकम बरामद
- फोटो : अमर उजाला
कावेरी कुंज फेज-दो निवासी ललित काठपाल और उनके भाई दिनेश बाइक पर थे। रश्मि नगर में मौका मिलते ही नकदी का बैग लूट लिया। विरोध करने पर ललित को गोली मार दी। वारदात के बाद छलेसर होते हुए बाइक से डौकी पहुंच गए। 40 लाख रुपये में से प्रमोद और फौरन सिंह ने दस-दस लाख रुपये लिए। दो-दो लाख लेकर दीपक और राजकरन चले गए। बाकी रकम भी प्रमोद ही अपने पास रखे था।
संबंधित खबर- व्यापारी हत्याकांडः बदमाशों ने लूटा था दस लाख रुपये से भरा थैला, परिवार से मिले आईजी
संबंधित खबर- व्यापारी हत्याकांडः बदमाशों ने लूटा था दस लाख रुपये से भरा थैला, परिवार से मिले आईजी