फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक घंटे की बारिश में ताल-तलैया बना शहर, कार यमुना में बही, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Sat, 05 Sep 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 05 Sep 2020 12:11 AM IST
सार

  • गर्मी से राहत के साथ मुसीबत लेकर आई बारिश
  • रेलवे पुल के नीचे भर गया कई फुट पानी, कालोनी हुइ जलमग्न

विज्ञापन
Rain In Mathura Weather Forecast Today
मथुरा में बारिश के बाद के बाद के हालात - फोटो : अमर उजाला
दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को दोपहर बाद हुई बारिश ने राहत दी। तेज बरसात से शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। बरसात के बाद तापमान गिरा और गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। सड़कों पर कई फुट पानी भर गया। एक घंटे की बारिश के बाद हुए जलभराव के बाद दुकानों और घरों में पानी भरने से लोग परेशान हुए। लोग पानी निकालते दिखे। 
Rain In Mathura Weather Forecast Today
कार पानी के तेज बहाव में यमुना में बह गई - फोटो : अमर उजाला
झमाझम बारिश के दौरान शुक्रवार की शाम स्वामी घाट पर खड़ी कार बारिश के पानी में करीब तीन सौ मीटर बह गई। कार जब यमुना में पहुंची तो कार में सवार व्यक्ति ने किसी तरह उतरकर अपनी जान बचाई। हुआ यह कि बारिश के दौरान स्वामी घाट पर पानी का तेज बहाव यमुना की ओर हो गया। स्वामी घाट पर लाल रंग की कार खड़ी थी, जिसमें एक व्यक्ति बैठा था। पानी के बहाव के साथ कार यमुना की ओर जाने लगी। कार को बहता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों के काफी कहने के बाद भी कार सवार व्यक्ति कार से नहीं उतरा। कुछ ही देर में कार यमुना में पहुंच गई। किसी तरह कार में सवार व्यक्ति ने अपनी जान बचाई। 
Rain In Mathura Weather Forecast Today
नाले उफनकर सड़कों पर आ गए - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह सूरज ने तेजी दिखाना शुरू किया, जो दोपहर एक बजे तक जारी रहा। उमस से लोग बेहाल रहे। दो बजे के बाद हवा बंद होने के कारण कम दबाव का क्षेत्र बना और बादल बन गए। शाम तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हुई जो चार बजे तक तेज बारिश में बदल गई। इसके बाद हुई जोरदार बारिश से शहर भर में जगह-जगह जलभराव हो गया। नाले उफनकर सड़कों पर आ गए। बारिश के पानी से मुख्य बाजारों की सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। शहर के होलीगेट, क्वालिटी चौराहा, चौक बाजार, छत्ता बाजार, स्वामी घाट, डीग गेट, वृंदावन गेट की सड़कें तलैया बन गईं। भूतेश्वर, नया बसस्टैंड और पुराना बसस्टैंड रेलवे पुल के नीचे पानी भने से राहगीर जहां के तहां फंसे रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rain In Mathura Weather Forecast Today
दुकानों में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
शहर की मोतीकुंज, कृष्णा नगर, राधिका विहार, चंदनवन, धौलीप्याऊ के साथ नेशनल हाइवे से सटी कई कॉलोनियों में पानी भरने से लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। शहर के साथ ही गांव देहात में बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। देहात के नंदगांव, बरसाना, बलदेव, राया, मांट, छटीकरा, आदि इलाकों में भी बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। राया के संभागीय कृषि प्रशिक्षण केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
Rain In Mathura Weather Forecast Today
सड़क पर बारिश का पानी भरने के बाद बंद हुआ टेंपो - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद शहर के हालात बिगड़ गए। शहर में चल रहे सीवर कार्य से रास्ते में कीचड़ हो गई। सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों ने लोगों की राह को और मुश्किल में डाल दिया। शहर के लाल दरवाजा, कच्ची सड़क, जययिंहपुरा, वृंदावन रोड, चामुंडा कोलॉनी, परिक्रमा मार्ग आदि क्षेत्रों में हुए सीवर कार्य  के कारण इन इलाकों में जलभराव और कीचड़ होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed