फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेटर नोएडा हिट एंड रन मामला: आगरा के छात्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम, बेटे की अर्थी से लिपट बेसुध हुई मां

Sun, 01 May 2022 08:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 May 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Agra Btech student died in Greater Noida Hit and Run case
छात्र आयुष की मौत से मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा में सेक्टर अल्फा-1 गोल चक्कर के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कार दो छात्र और तीन छात्राओं को टक्कर मारकर भाग गई। हिट एंड रन की इस घटना में आगरा के शाहगंज स्थित मानस नगर निवासी एक डेयरी के मैनेजर संजीव शर्मा के 23 वर्षीय इकलौते बेटे आयुष शर्मा की मौत हो गई। सात दिन पहले ही उसकी बहन की डोली उठी थी। रविवार दोपहर को आयुष का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। अर्थी उठते ही माता-पिता और बहन का हाल बेहाल हो गया। यह देखकर हर किसी की आंख नम हो गई।



संजीव शर्मा मानस नगर के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि आयुष गलगोटिया विश्वविद्यालय से बीटेक कर रहे थे। संजीव के बेटी आयुषी उर्फ सोना और बेटा आयुष था। आयुषी की शादी 23 अप्रैल को हुई थी। बहन की शादी के लिए आयुष सात दिन की छुट्टी लेकर आया था। शुक्रवार को आयुष कॉलेज के लिए चला गया। 

Agra Btech student died in Greater Noida Hit and Run case
छात्र के घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात को ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन मामले में आयुष की मौत हो गई। रात में पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए थे। रविवार दोपहर को शव लेकर आगरा आए। रिश्तेदार पहले ही घर आ गए थे। शव पहुचते ही करुण क्रंदन गूंजने लगा।
Agra Btech student died in Greater Noida Hit and Run case
छात्र की अर्थी ले जाते लोग, रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

अर्थी से लिपट गईं मां और बहन

आयुष की मौत से मां सीमा बेसुध हो गईं। नवविवाहित बहन का हाल बेहाल हो गया। पिता रोये जा रहे थे। परिवार के लोग तीनों को किसी तरह संभाल रहे थे। अर्थी उठते ही मां और बहन उससे लिपट गईं। मां एक ही बात कह रही थी कि बेटे को कहां ले जा रहे हो। उनके जिगर के टुकड़े को कहीं दूर मत ले जाना। यह दृश्य देखकर हर कोई रो पड़ा। किसी तरह लोग अर्थी को ले जाने लगे। मगर, मां भी पीछे-पीछे दौड़ पड़ी। बाद में उन्हें किसी तरह रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Btech student died in Greater Noida Hit and Run case
मृतक छात्र के घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

मां ने कहा था, बेटा दो दिन और रुक जाओ

परिवार के लोगों ने बताया कि आयुष बृहस्पतिवार को बहन को ससुराल से लेकर आया था। बहन को सोमवार को वापस ससुराल जाना था। इससे पहले ही आयुष ने शुक्रवार को कॉलेज जाने की बात कही थी। इस पर मां ने उससे कहा था कि शनिवार और रविवार को रुक जाए। सोमवार को चले जाना। मगर, आयुष कॉलेज की पढ़ाई के लिए पहले से जाना चाहता था। मां रोते हुए यही कह रही थी कि बेटा दो दिन और रुक जाता।
विज्ञापन
Agra Btech student died in Greater Noida Hit and Run case
छात्र आयुष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सड़क पार करते समय कार ने मारी थी टक्कर

आयुष अपने दोस्त आदित्य प्रसाद, वैष्णवी, ईशा और अंजलि यादव के साथ ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट में पिज्जा खाने गए थे। रात तकरीबन 11 बजे सभी लौट रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने पांचों को टक्कर मार दी थी। इसके बाद कार चालक फरार हो गया था। पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आयुष शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। आदित्य प्रसाद की हालत गंभीर बनी है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed