मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर लिए थे। परिवार के सभी लोग सरयू किनारे पर थे। बारिश की बूंदें गिर रही थीं। अचानक बेटी आरती, गौरी और धैर्या नदी में गिर गईं। फिर क्या था, सभी को बचाने में बेटे-पत्नी सहित 14 लोग गिर गए। एक ही पल में सब कुछ उजड़ गया। नौ लोगों की मौत हो गई। अब कुछ नहीं बचा। रोते हुए आढ़ती अशोक गोयल ने यही बात बताई। उन पर दुखों का पहाड़ टूटा है। शनिवार को वो आगरा आए तो उन्हें परिवार के लोगों ने संभाला। ए-ब्लॉक, शास्त्रीपुरम निवासी अशोक गोयल बृहस्पतिवार शाम को अयोध्या श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए घर से निकले थे। उनके साथ पत्नी राजकुमारी, बेटे पंकज, ललित, बेटी जूली, सीता, आरती, गौरी, दामाद सतीश, बच्चे नमन, प्रियांशी, दृष्टि, सार्थक, श्रुति गए थे। उन्हें नहीं पता था कि हंसी खुशी अयोध्या पहुंचने के बाद हादसा हो जाएगा। एक साथ परिवार के नौ सदस्यों की मौत से अशोक गोयल पूरी तरह से टूट गए हैं।
सरयू में डूबीं जिंदगियां: सात शव पहुंचे आगरा, मचा कोहराम, पिता को तलाश रहीं थीं बेटियों की आंखें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 11 Jul 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन