फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banke Bihari: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर होगा बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए जमीन का अधिग्रहण, जानें क्या है प्लान

Mon, 03 Oct 2022 07:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 07:37 AM IST
विज्ञापन
Acquisition of land for Banke Bihari Corridor will be done on the lines of Kashi Vishwanath
बांके बिहारी मंदिर के रास्ते पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव से निपटने के लिए राज्य सरकार ने कॉरिडोर को ही बेहतर विकल्प मान लिया है। सरकार ने यह भी तय कर लिया है कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर ही वृंदावन में भी बिहारीजी कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। अपनी यह मंशा राज्य सरकार ने पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में जता भी दी है। अब जिला प्रशासन सरकार की इस मंशा को पूरा करने में कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण को सबसे अधिक चुनौती पूर्ण मानकर चल रहा है। हालांकि अंदरखाने यह भी तय कर लिया है कि बिहारी जी कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में भी काशी विश्वनाथ के पैटर्न का ही उपयोग किया जाएगा।


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मध्य रात्रि मंगला आरती के दौरान वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के चलते दो लोगों की जान चली गई थी। पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के नेतृत्व घटना की जांच रिपोर्ट सुझाव के रूप में सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रस्तुत की है। इसमें बिहारीजी मंदिर के लिए कॉरिडोर के निर्माण को आवश्यक बताया है।
Acquisition of land for Banke Bihari Corridor will be done on the lines of Kashi Vishwanath
बांके बिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
अब सरकार के नुमाइंदे भी वृंदावन में काशी विश्वनाथ के पैटर्न पर कॉरिडोर जल्द बनाए जाने की बात कर रहे हैं। अब कॉरिडोर योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन जमीन अधिग्रहण को चुनौती मान रहा है। 
Acquisition of land for Banke Bihari Corridor will be done on the lines of Kashi Vishwanath
बांके बिहारी मंदिर के बंद पट - फोटो : अमर उजाला
सरकार की योजना पांच एकड़ क्षेत्र में इसके विकास की है। इसके लिए काशी विश्वनाथ के पैटर्न पर ही काम करने का संदेश भी जिला प्रशासन को दे दिया है, जिसमें जमीन के स्वामी की आम सहमति से जमीन ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Acquisition of land for Banke Bihari Corridor will be done on the lines of Kashi Vishwanath
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा के इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने भी बगैर शोरशराबा के इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि प्रशासन के अधिकारी इस मुद्दे पर फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
 
विज्ञापन
Acquisition of land for Banke Bihari Corridor will be done on the lines of Kashi Vishwanath
बांके बिहारी मंदिर पर सुरक्षा में नहीं तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण को लेकर सरकार की तैयारी के बाद तीर्थ नगरी में हलचल तेज हो गई है। लोगों में अपने आशियाने और व्यापार को बचाने की चिंता सताने लगी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed