{"_id":"5e134ed88ebc3e880833a19a","slug":"abvp-and-nsui-workers-clashes-on-jnu-issue-at-agra-university","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"JNU प्रकरण पर गर्माया विश्वविद्यालय का माहौल, पुलिस को संभालनी पड़ी स्थिति, ऐसे हो गए थे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU प्रकरण पर गर्माया विश्वविद्यालय का माहौल, पुलिस को संभालनी पड़ी स्थिति, ऐसे हो गए थे हालात
Tue, 07 Jan 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ता को हटाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में मारपीट प्रकरण पर सोमवार को आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में माहौल गर्माया रहा। विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कुलसचिव कार्यालय के सामने दोनों संगठनों की ओर से नारेबाजी की गई। पुलिस ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को वहां से बाहर निकालकर मामले को शांत किया।
नारेबाजी करते एबीवीपी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम दोपहर करीब ढाई बजे का है। बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति को संबोधित ज्ञापन कुलसचिव को देने के लिए पहुंचे। वो 'हम मांगते आजादी, वामपंथ से आजादी और राष्ट्रवादियों ने ठाना है, वामपंथ को जड़ से मिटाना है' नारे लगा रहे थे। उन्होंने कुलसचिव को ज्ञापन देकर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में वामपंथी सोच के छात्र संगठनों की गतिविधियों में पर रोक लगाने की मांग की।
आमने-सामने आए एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। वे विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के परिसर में एकत्रित होने और कुलसचिव को ज्ञापन देने का विरोध किया। कुलसचिव केएन सिंह और चीफ प्रॉक्टर मनोज श्रीवास्तव से शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को समझाते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद
- फोटो : अमर उजाला
पौन घंटे तक हंगामा होता रहा। सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद मौके पर पहुंचे। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों से बात करके सभी को परिसर से बाहर निकाला तो हंगामा शांत हुआ। एबीवीपी की ओर से प्रदेश संगठन मंत्री जयकरन, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष आकाश राठौर, मंत्री प्रियंका तिवारी, महानगर मंत्री अनंत चौधरी, सहमंत्री शिवम जैन, मुकुल आदि मौजूद रहे। एनएसयूआई की ओर से पूर्व प्रदेश सचिव सतीश सिकरवार, अंकुश गौतम, अपूर्व शर्मा, जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद, आशी कुमार प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आमने-सामने आए एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बिना किसी छात्र संगठन का नाम लिए पुलिस को तहरीर दी है। इसमें घटनाक्रम की जानकारी देकर उचित कार्रवाई करने और विश्वविद्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गई है। वहीं सोमवार को विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में भी पुलिस तैनात रही। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी सख्ती बरती गई। छात्र-छात्राओं का परिचयपत्र चेक करने ही परिसर में प्रवेश दिया गया।