फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: ताजगंज श्मशान पर नहीं बुझ रही चिताओं की आग, एक दिन में 40 शवों का अंतिम संस्कार

Fri, 23 Apr 2021 03:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Apr 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
40 bodies cremated in one day at the Tajganj crematorium in agra
ताजगंज श्मशान घाट पर जलतीं चिताएं - फोटो : अमर उजाला

आगरा के श्मशान घाटों पर शवों के पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज नई सुबह के साथ ही जलती लाशों का मंजर देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। श्मशान में हर तरफ मातम, रुदन, सिसकियां और बस सिसकियां सुनाई देती हैं। गुरुवार को रात 12 बजे तक ताजगंज श्मशान घाट पर चिताएं जलती रहीं। 

40 bodies cremated in one day at the Tajganj crematorium in agra
ताजगंज श्मशान घाट पर रखा शव और अंतिम संस्कार में आए लोग - फोटो : अमर उजाला

सुबह से शवों का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर के बाद अचानक शवों की आने की संख्या बढ़ गई। इसलिए वेटिंग भी चार घंटे हो गई। रात में 12 बजे तक शवों का दाह संस्कार होता रहा। शहर के दूसरों श्मशान घाटों पर भी यही हाल रहा। 

40 bodies cremated in one day at the Tajganj crematorium in agra
ताजगंज श्मशान घाट पर जलतीं चिताएं - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज श्मशान घाट विद्युत शवदाह गृह के प्रभारी संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि रात दस बजे तक 40 शव आए थे। दोपहर में अंतिम संस्कार के लिए चार घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद वेटिंग देर रात होते-होते एक घंटे की रह गई। क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल और महामंत्री राजीव अग्रवाल का कहना है कि सेवादारों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। चार सेवादार बढ़ा दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
40 bodies cremated in one day at the Tajganj crematorium in agra
ताजगंज श्मशान घाट पर एंबुलेंस से शव लेकर आए लोग - फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर घाट पर पहुंच रहे ज्यादा शव 
ताजगंज श्मशान घाट पर चिताओं को स्थान नहीं मिलने से शहर के दूसरे बल्केश्वर श्मशान घाट पर शवों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां पर जहां एक अप्रैल तक तीन से चार शव आ रहे थे, वहीं 13 अप्रैल के बाद हर रोज लगभग 25 शव पहुंच रहे हैं। इस समय श्मशान में चिता को सजाने वाले पांच स्थानों के बीच की खाली जगह पर भी शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
40 bodies cremated in one day at the Tajganj crematorium in agra
ताजगंज विद्युत शवदाह गृह के बाहर खड़ीं एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त ने जायजा लिया
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने शुक्रवार को टीम के साथ बल्केश्वर और फाउंड्री नगर नरायच स्थित श्मशान घाटों पर कोविड-19 के तहत दाह संस्कार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने बताया कि दोनों ही जगहों पर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी, मास्क, पीपीई किट उपलब्ध हैं। शाहगंज स्थित मलका चबूतरा श्मशान घाट को भी 24 अप्रैल तक संचालित कर दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed