बुलंद हौसले और कुछ कर गुजरने का जज्बा एक दिन शिखर पर पहुंचा देता है। यह कहावत आगरा के ब्लॉक बिचपुरी के गांव बरारा के रहने वाले 11 साल के देवांश धनगर पर बिल्कुल सटीक बैठती है। कोडिंग मास्टर के नाम से मशहूर देवांश शिखर पर पहुंचने के लिए बेताब है। 11 साल की उम्र में देवांश अब तक 10 एप तैयार कर चुके हैं। उनकी उम्र से दोगुने बड़े उनके शिष्य हैं।
{"_id":"62a56b81b1286d28427357bd","slug":"11-year-old-coding-master-devansh-dhangar-developed-10-mobile-apps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coding Master: 11 साल की उम्र में बनाए 10 एप, मिल चुके हैं 150 अवार्ड, मिलिए आगरा के 'वंडर ब्वॉय' से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coding Master: 11 साल की उम्र में बनाए 10 एप, मिल चुके हैं 150 अवार्ड, मिलिए आगरा के 'वंडर ब्वॉय' से
Sun, 12 Jun 2022 10:06 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
एप डेवलपर देवांश धनगर
- फोटो : अमर उजाला
एप डेवलपर देवांश धनगर
- फोटो : अमर उजाला
कक्षा आठ तक नहीं गए स्कूल
देवांश ने बताया कि उसके पिता लाखन सिंह मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) किए हुए हैं। कोडिंग के बारे में उनसे जाना था। मैंने कक्षा आठ तक की पढ़ाई घर पर रहकर की। सीधे नौंवी कक्षा में प्रवेश लिया। मेरा मकसद देश के लिए काम करना है। हमेशा कोडिंग को लेकर ही सोचता रहता हूं। मैं चाहता हूं कि कुछ ऐसा करूं जो दुनिया में मिसाल बने।
देवांश के माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
पढ़ाई का रहता है जुनून: लाखन सिंह
देवांश धनगर के पिता लाखन सिंह किसान और शिक्षक हैं। उनकी मां जया बघेल गृहिणी हैं। लाखन सिंह ने बताया कि तहसील से घर में पढ़ाई करने का शपथपत्र बनवाकर आरके इंटर कॉलेज, अलबतिया में कक्षा नौ में प्रवेश के लिए टेस्ट दिलाया था। वह एबेकस में भी काफी माहिर है। उसके कई एबेकस के भी विद्यार्थी हैं। उसे पढ़ाई और दुनिया में हर रोज हो रहे परिवर्तन और समाचारों की जानकारी लेने की आदत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
क्या होता है कोडिंग
कोडिंग को प्रोग्रामिंग के रूप में भी जाना जाता है। कंप्यूटर पर जो कुछ भी हम करते हैं, वो सारा काम इसी के जरिये होता है। कोडिंग के माध्यम से ही कंप्यूटर को बताया जाता है कि उसे क्या करना है। इसका मतलब कंप्यूटर जिस भाषा को समझता है, उसे कोडिंग कहा जाता है। देवांश कहते हैं कि अगर किसी को कोडिंग की भाषा आती है तो आसानी से वेबसाइट और एप बना सकते हैं।
विज्ञापन
देवांश धनगर
- फोटो : अमर उजाला
उपलब्धियां:
- जॉकी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
- कोडिंग के लिए बेस्ट मेंटर अवार्ड
- इंटरनेशनल आइडियल अवार्ड
- जीरो माइल आइकॉन अवार्ड
- प्राइड ऑफ नेशनल अवार्ड
- कलाम सपार्किंग डायमंड अवार्ड
- बेस्ट टीचर अवार्ड
- बाल गौरव अवार्ड
- भारत मत अभिनंदन सम्मान
देवांश के निर्देशन में तैयार किए गए एप
- एक्सट्रा एजूकेशन एप
- जनरल नॉलिज एप
- हॉरर स्टोरी एप
- इंग्लिश ग्रामर एप
- वोक्युलेबरी एप
- फनी जोक्स एप
- जॉमेट्री केलकुलेश एप