फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Trayodashi 2024: कब है शनि त्रयोदशी? नोट करें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Sun, 22 Dec 2024 06:05 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 22 Dec 2024 06:05 AM IST
सार

Shani Trayodashi 2024 Date: जब प्रदोष शनिवार के दिन पड़ता है तो उसे शनि त्रयोदशी कहा जाता है। यह दिन भगवान शिव, देवी पार्वती और भगवान शनि की पूजा को समर्पित है। माना जाता है कि त्रयोदशी का व्रत करने से कई लाभकारी परिणाम मिलते हैं, जिनमें मानसिक विकारों से मुक्ति, सुख-समृद्धि में वृद्धि और कार्यों में सफलता शामिल है।

विज्ञापन
Shani Trayodashi 2024 Date Know Vrat Puja Vidhi and Shubh Muhurat Full Details in Hindi
शनि त्रयोदशी - फोटो : amar ujala
Shani Trayodashi Shubh Muhurat 2024: शनि त्रयोदशी का व्रत बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे शनि प्रदोष के नाम से भी जाना जाता है। जब प्रदोष शनिवार के दिन पड़ता है तो उसे शनि त्रयोदशी कहा जाता है। यह दिन भगवान शिव, देवी पार्वती और भगवान शनि की पूजा को समर्पित है। माना जाता है कि त्रयोदशी का व्रत करने से कई लाभकारी परिणाम मिलते हैं, जिनमें मानसिक विकारों से मुक्ति, सुख-समृद्धि में वृद्धि और कार्यों में सफलता शामिल है। कहा जाता है कि इस व्रत को करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान शिव पूरी करते हैं। आइए जानते हैं शनि त्रयोदशी का मुहूर्त और पूजा विधि। 

 
वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

लव राशिफल 2025

अंक ज्योतिष 2025
Shani Trayodashi 2024 Date Know Vrat Puja Vidhi and Shubh Muhurat Full Details in Hindi
शनि त्रयोदशी - फोटो : Istock

तिथि 
पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आरंभ:  28 दिसंबर , शनिवार, तड़के 2:28 मिनट पर 
पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त: 29 दिसंबर, रविवार, तड़के 3: 32 मिनट पर  
उदय तिथि के अनुसार ऐसे में पंचांग को देखते हुए शनि त्रयोदशी का व्रत इस साल 28 दिसंबर को रखा जाएगा।

Shani Trayodashi 2024 Date Know Vrat Puja Vidhi and Shubh Muhurat Full Details in Hindi
शनि त्रयोदशी - फोटो : freepik

शिव पूजन मंत्र 
ॐ नमः शिवाय।
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Trayodashi 2024 Date Know Vrat Puja Vidhi and Shubh Muhurat Full Details in Hindi
शनि त्रयोदशी - फोटो : अमर उजाला
शनि देव पूजन मंत्र 
ॐ शं शनैश्चराय नमः।
ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥
 
विज्ञापन
Shani Trayodashi 2024 Date Know Vrat Puja Vidhi and Shubh Muhurat Full Details in Hindi
शनि त्रयोदशी - फोटो : freepik

पूजा विधि 

  • शनि त्रयोदशी के दिन व्रती सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करें।
  • मंदिर की साफ सफाई अच्छी तरह से करें।
  • इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
  • अब भगवान शिव और देवी पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें।
  • उनके समक्ष दीपक जलाएं, फल, फूल और मिठाई आदि चीजें अर्पित करें।
  • पूजा के समय मुख उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखकर शिव जी को बेलपत्र चढ़ाएं।
  • पूजा प्रदोष काल यानी संध्या काल में ही की जाती है।
  • व्रती इस दिन फलहारी कर सकते हैं।
  • शिव पूजन के बाद व्रत का पारण करें।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed