फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kark Rashifal 2025: कर्क राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ? पढ़ें कर्क वार्षिक भविष्यफल 2025

Mon, 16 Dec 2024 04:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Dec 2024 04:43 PM IST
सार

Kark Rashifal 2025: चंद्र राशि के आधार कर्क राशि वालों के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा ? 

विज्ञापन
Varshik Kark Rashifal 2025 Cancer Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
Kark Rashifal 2025 - फोटो : अमर उजाला

वार्षिक राशिफल 2025- कर्क राशि

वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कर्क राशि वालों के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा? 

राशि स्वामी -चन्द्रमा
राशि नामाक्षर -ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो
आराध्य -श्री शिव जी
भाग्यशाली रंग -सफेद, पीला 
राशि अनुकूल वार- सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार 

Varshik Kark Rashifal 2025 Cancer Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
साल 2025 में कैसा रहेगा करियर - फोटो : अमर उजाला

नौकरी और व्यवसाय
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। वर्ष की शुरुआत में सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से आप व्यापार में उन्नति करेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। व्यापार में आपको भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए एकादश स्थान के गुरु कुछ लाभ और प्रमोशन की संभावनाएं निश्चित रूप से बनाएंगे। शनि का गोचर मार्च तक आपकी राशि से अष्टम भाव पर रहेगा शनि की अष्टम ढैया के प्रभाव से आप मार्च में मुक्त हो जाएंगे इसलिए मार्च तक का जो समय है उसमें विशेष रूप से आपको कार्य क्षेत्र और नौकरी में कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। अपने काम में लापरवाही ना करें अन्यथा इसका प्रभाव आपके करियर पर आगे विपरीत स्थितियों के रूप में पड़ेगा। वर्ष के मध्य के पश्चात देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव पर होगा इसलिए कार्य क्षेत्र में कुछ बाहरी संबंध तो बनेंगे किंतु  आर्थिक रूप से नुकसान की संभावनाएं भी बन सकती हैं। वर्ष के मध्य के पश्चात राहु का गोचर भी अष्टम भाव पर होगा इसलिए कुछ आकस्मिक लाभ की संभावनाएं बनेगी। नौकरी पैसा व्यक्तियों का स्थानांतरण का योग वर्ष के मध्य के पश्चात बनेगा।

Varshik Kark Rashifal 2025 Cancer Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक
आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में आपके भाइयों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य तक एकादश स्थान के गुरु आपके लिए लाभ के कुछ नए अवसर बनाते रहेंगे। फरवरी में देवगुरु बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वर्ष मध्य के पश्चात आपकी राशि से 12वीं भाव में गुरु ग्रह का गोचर धन के निवेश के मामले में विशेष रूप से सावधानी बरतने का संकेत करता है। अष्टम भाव में राहु का गोचर और नवम भाव में शनि का गोचर वर्ष के मध्य के पश्चात आर्थिक रूप से जोखिम उठाने के मामलों में सावधानी बरतने का भी संकेत करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varshik Kark Rashifal 2025 Cancer Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
पारिवारिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
घर-परिवार और रिश्ते
पारिवारिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक व्यवस्था के कारण आप अपने परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे परंतु आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपके भाइयों का सहयोग विशेष रूप से प्राप्त होगा। संतान की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। पंचम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपके बच्चों की उन्नति होगी यदि आपके बच्चे विवाह के योग्य हैं तो उनका विवाह वर्ष के मध्य तक निश्चित रूप से हो जाएगा। आपकी संतान अपने बौद्धिक बल से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे उनकी शिक्षा में भी सुधार होगा। नवविवाहित व्यक्तियों को संतान रत्न की प्राप्ति भी वर्ष के मध्य तक हो सकती है।
विज्ञापन
Varshik Kark Rashifal 2025 Cancer Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
सेहत राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। मानसिक रूप से आप संतुष्ट रहेंगे किसी प्रकार की कोई चिंता परेशानी न होने के कारण आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। आप अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम करते रहेंगे। वर्ष के मध्य के पश्चात देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से 12वीं और राहु का गोचर अष्टम भाव में होने से स्वास्थ्य की स्थितियां कुछ प्रतिकूल होती हुई नजर आ रही है आपको अपने खान-पान पर पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। राहु के गोचर अष्टम भाव में होने की वजह से किसी नई बीमारी के शिकार आप हो सकते हैं इसलिए सावधानी बनाकर रखें और लगातार चिकित्सीय परामर्श के संपर्क में बने रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed