फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vrishabh Rashifal 2025: वृषभ राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ? पढ़ें वृषभ वार्षिक भविष्यफल 2025

Mon, 16 Dec 2024 04:50 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Dec 2024 04:50 PM IST
सार

Vrishabh Rashifal 2025: चंद्र राशि के आधार पर जानिए वृषभ राशि वालों के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा ?

विज्ञापन
Varshik Vrishabh Rashifal 2025 Taurus Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
Vrishabh Rashifal 2025 - फोटो : अमर उजाला

वार्षिक राशिफल 2025- वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा? 

राशि स्वामी- शुक्र
राशि नामाक्षर -ई,उ,ए,ओ,वा,वू,वे,वो
आराध्य - श्री दुर्गा जी
भाग्यशाली रंग -सफेद, चमकीला सफेद
राशि अनुकूल वार-शुक्रवार, बुधवार और शनिवार 

Varshik Vrishabh Rashifal 2025 Taurus Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
साल 2025 में कैसा रहेगा करियर - फोटो : अमर उजाला

नौकरी-व्यवसाय राशिफल 2025
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। वर्ष के आरंभ में सप्तम भाव पर गुरु एवं शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आप व्यवसाय व कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरी पैसा लोगों के लिए भी यह दृष्टि वर्ष के प्रारंभ में लाभदायक सिद्ध होगी। इस वर्ष आमदनी के नए स्रोत मिलने की उम्मीद है और नया व्यापार शुरू करने के लिए भी अच्छा समय रहेगा। वर्ष के मध्य में जब शनि का गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होगा तब नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बनेगी और व्यापार में कुछ नया और जोड़ने की संभावनाएं बनेंगे। एकादश भाव के शनि लाभ भाव में आपकी आमदनी में निश्चित रूप से वृद्धि करेंगे किंतु कार्यक्षेत्र में और नौकरी में कठिन परिश्रम की आवश्यकता भी इस वर्ष रहेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी में परिवर्तन की इच्छा रखते थे वर्ष के मध्य के बाद राहु का गोचर उनको उनके प्रयास में सफलता दिलाएगा।

Varshik Vrishabh Rashifal 2025 Taurus Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक राशिफल 2025
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अत्यधिक अनुकूल रहेगा। वर्ष के आरंभ में व्यापारिक अनुकूलता के कारण धनागम में वृद्धि होगी। एकादश स्थान के राहु वर्ष के मध्य तक अचानक धन लाभ करते रहेंगे वर्ष के मध्य के पश्चात एकादश भाव के शनि आपको आर्थिक लाभ देते रहेंगे। आपको बड़े भाइयों से लाभ प्राप्त होता रहेगा और रुके हुए पैसे जो काफी लंबे समय से जिनके लिए आप प्रयासरत थे वह आपको इस वर्ष मिलेंगे। वर्ष के मध्य के बाद गुरु के गोचरीय प्रभाव के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varshik Vrishabh Rashifal 2025 Taurus Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
पारिवारिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
घर-परिवार राशिफल 2025
वर्ष के आरंभ में सप्तम भाव पर गुरु एवं शनि ग्रह के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से पत्नी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपस में भावनात्मक लगाव बढ़ेगा जो लोग विवाह के दहलीज पर हैं उनके लिए वर्ष के मध्य तक रिश्ते आने और विवाह होने की संभावनाएं बनेगी ।संतान की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा पंचम स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से आपके बच्चों की उन्नति होगी। शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी। नव विवाहित व्यक्तियों के लिए संतान प्राप्ति का उपयुक्त समय रहेगा। देवगुरु बृहस्पति का गोचर वर्ष के मध्य के पश्चात आपके द्वितीय भाव में होगा इसलिए परिवार में मांगलिक कार्य होंगे जो लोग संतान के विवाह के लिए प्रयासरत थे उनकी इच्छा वर्ष के मध्य के पश्चात इस वर्ष पूरी होगी।
विज्ञापन
Varshik Vrishabh Rashifal 2025 Taurus Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
सेहत राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य राशिफल 2025
राशि में स्थित गुरु के प्रभाव से इस वर्ष आपका स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा। आपके मन में हमेशा अच्छे विचार आएंगे जिससे आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे। प्रत्येक कार्य को आप सकारात्मक रूप से करेंगे किंतु अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप खान-पान पर विशेष ध्यान दें एवं अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। राशि पर गुरु के प्रभाव से खानपान में अगर नियंत्रण न रखा जाए तो मोटापे की समस्या से आपको पीड़ित होना पड़ेगा। मार्च के पश्चात शनि की दृष्टि आपके राशि पर होगी इसलिए कार्यों में आलस्य से आपको बचना चाहिए और दिनचर्या व्यवस्थित रखनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed