वार्षिक राशिफल 2025- वृश्चिक राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर कानपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं वृश्चिक राशि वालों के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा?
राशि स्वामी- मंगल
राशि नामाक्षर -तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू
आराध्य- श्री हनुमान जी
भाग्यशाली रंग - लाल
राशि अनुकूल वार- मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार
2 of 7
साल 2025 में कैसा रहेगा करियर
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी और व्यवसाय
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। सप्तम स्थान के गुरु के प्रभाव से आप अपने व्यापार में उन्नति करेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में मित्र सहयोगी वह जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप साझेदारी में कार्य कर रहे हैं तो अपने साझेदार से संतुष्ट रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए वर्ष के मध्य तक का समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। यदि नौकरी में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं तो राहु और केतु का गोचर आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। वर्ष के मध्य के पश्चात देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव पर कुछ नए व्यापारिक अनुबंध आपको दे सकता है। शनि का गोचर मार्च तक आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल नहीं है मार्च के बाद शनि का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होगा और शनि की ढैया से आपको छुटकारा मिलेगा और व्यावसायिक और नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह शनि अब सहायक सिद्ध होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से अपनी नौकरी में कुछ परिवर्तन करना चाह रहे थे वर्ष के मध्य के पश्चात राहु और केतु का गोचर जब कुंभ और सिंह राशि पर होगा तो उनकी इच्छा पूरी होगी। जो लोग स्थानांतरण के लिए भी प्रयासरत थे उनको वर्ष के मध्य के पश्चात सफलता मिलेगी।
3 of 7
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
आर्थिक
आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। एकादश एवं द्वितीय स्थान पर गुरु के दृष्टि प्रभाव से आपके धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। और आप इच्छित बचत करने में सफल रहेंगे। आप निष्ठा के साथ धनार्जन में लगे रहेंगे और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में आपको पत्नी एवं बड़े भाई का सहयोग भी प्राप्त होगा। 29 मार्च के पश्चात शनि का गोचर आपकी पंचम भाव पर होगा और शनि की दृष्टि आपके एकादश भाव पर होगी आमदनी की स्थितियां पहले से कुछ बेहतर होती नजर आ रही हैं। राहु और केतु का गोचर वर्ष के मध्य तक आमदनी के कुछ नए स्रोत बने का भी संकेत दे रहा है। वर्ष मध्य के बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर अष्टम भाव में होने की वजह से कुछ विदेश से भी लाभ की उम्मीद आप इस वर्ष कर सकते हैं।
4 of 7
पारिवारिक राशिफल 2025
- फोटो : अमर उजाला
घर परिवार और रिश्ते
पारिवारिक रूप से यह वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष के आरंभ में राशि से सप्तम भाव पर गुरु के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह हो सकता है। आपकी सामाजिक पद व प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। वर्ष के आरंभ से मार्च तक का समय शनि का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होगा इसलिए पिछले काफी समय से शनि की ढैया के प्रभाव से जो व्यक्तिगत जीवन में मानसिक तनाव के दौर से आप गुजर रहे थे मार्च के पश्चात शनि की ढैया के प्रभाव से मुक्त होने के बाद मानसिक रूप से आपको प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। घर परिवार की स्थितियां पहले से बेहतर होंगी। संतान के लिए वर्ष अनुकूल नहीं रहेगा। वर्ष के आरंभ में पंचम स्थान का राहु संतान से संबंधित चिंताएं दे सकता है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य अनुकूल नहीं होने के कारण उनकी शिक्षा दीक्षा भी प्रभावित हो सकती है। बच्चों को सफलता प्राप्ति के लिए लगातार कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। वर्ष के मध्य के पश्चात जब राहु का गोचर चतुर्थ भाव में होगा तो माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता इस वर्ष रहेगी।
5 of 7
सेहत राशिफल 2025
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा अनुकूल रहेगा। वर्ष का प्रारंभ राशि स्थान पर गुरु एवं शनि ग्रह के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से होगा। जिससे आपका स्वास्थ्य की अनुकूलता बनी रहेगी, दृष्टि प्रभाव से आपके मन में अच्छे विचार आएंगे।आप कार्यो को सकारात्मक रूप से करेंगे। वर्ष के मध्य के पश्चात अष्टम भाव में गुरु का गोचर और चतुर्थ भाव में राहु का गोचर कुछ मानसिक परेशानियां दे सकता है। अष्टम भाव में गुरु का गोचर आपको कुछ अचानक से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देगा। विशेष रूप से खान-पांच पर नियंत्रण बनाकर रखें जिससे आपका स्वास्थ्य पूरे वर्ष अनुकूल बना रहे।