फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mithun Rashifal 2025: मिथुन राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ? पढ़ें मिथुन वार्षिक भविष्यफल 2025

Mon, 16 Dec 2024 04:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Dec 2024 04:49 PM IST
सार

Mithun Rashifal 2025: चंद्र राशि के आधार मिथुन राशि वालों के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा ?

विज्ञापन
Varshik Mithun Rashifal 2025 Gemini Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
Mithun Rashifal 2025 - फोटो : अमर उजाला

वार्षिक राशिफल 2025- मिथुन

वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं मिथुन राशि वालों के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा? 

राशि स्वामी- बुध
राशि नामाक्षर - का,की,कु,घ,छ,के,को,हा
आराध्य - श्री गणेश जी
भाग्यशाली रंग - हरा
राशि अनुकूल वार- बुधवार, शुक्रवार और शनिवार 

Varshik Mithun Rashifal 2025 Gemini Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
साल 2025 में कैसा रहेगा करियर - फोटो : अमर उजाला

 

नौकरी-व्यवसाय राशिफल 2025
व्यवसाय की दृष्टि से देखें तो वर्ष का प्रारंभ मिला-जुला रहेगा। वर्ष के आरंभ में द्वादश स्थान पर गुरु ग्रह के गोचरीय प्रभाव से कार्य व्यवसाय में कुछ विशेष लाभ प्राप्त नहीं होगा। आपको अपने व्यापार में सफलता प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास करना पड़ेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए द्वादश भाव का गुरु स्थानांतरण की संभावनाओं का संकेत वर्ष के प्रारंभ में दे रहा है। वर्ष के मध्य के पश्चात आपकी राशि पर गुरु के प्रभाव से आपके कार्य व्यवसाय में विशेष लाभ अर्जित होगा। राहु और केतु का गोचर वर्ष के मध्य तक आपकी पत्रिका में दशम भाव पर रहेगा इसलिए कार्य व्यवसाय में कुछ परिवर्तन या कुछ नया जोड़ने की संभावनाएं बनी रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी स्थानांतरण की संभावनाएं या नौकरी में परिवर्तन की संभावनाएं वर्ष के मध्य तक रहेंगे। मार्च के पश्चात शनि का गोचर आपकी राशि से दशम भाव पर प्रारंभ हो जाएगा जो कार्य व्यवसाय में पिछले लंबे समय से चली आ रही कुछ परेशानियों को समाप्त होने का संकेत देता है। आपके कार्य व्यवसाय में स्थायित्व आएगा लेकिन दशम भाव के शनि आपसे कड़ी मेहनत भी करवाएंगे।

Varshik Mithun Rashifal 2025 Gemini Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक स्थिति राशिफल 2025
आर्थिक दृष्टि से या वर्ष मिला-जुला रहेगा। वर्ष आरंभ में द्वादश स्थान के गुरु धनागम में रुकावट उत्पन्न करेंगे जिससे आर्थिक उन्नति में कमी हो सकती है। इस समय के अंतराल में निवेश न करें  नहीं तो लाभ की उम्मीद बहुत कम होगी। वर्ष के मध्य के पश्चात गुरु का गोचर आपकी राशि पर होगा इसलिए तब आर्थिक स्थिति में विशेष रूप से सुधार देखने को मिलेगा। दशम स्थान के शनि अप्रैल के महीने से आपके लिए आमदनी के नए स्रोत उत्पन्न करेंगे। वर्ष के मध्य तक राहु का गोचर दशम भाव पर होगा पांचवी दृष्टि से राहु आपके द्वितीय भाव को देखेंगे इसलिए धन संचय करने में वर्ष के मध्य तक कठिनाइयों का अनुभव करेंगे। वर्ष मध्य के पश्चात जब राहु का गोचर नवम भाव पर और शनि का गोचर दशम भाव पर होगा धन संचय की स्थितियां बनेगी कुछ अचल संपत्ति प्राप्ति के भी योग इस वर्ष बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varshik Mithun Rashifal 2025 Gemini Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
पारिवारिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
घर-परिवार और रिश्ते 2025
पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष सामान्यतः अनुकूल रहेगा। वर्ष के आरंभ में चतुर्थ स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से पारिवारिक अनुकूलता बनी रहेगी। परिवार में एक दूसरे के प्रति परस्पर सहयोग की भावना उत्पन्न होगी। वर्ष मध्य के पश्चात देवगुरु बृहस्पति की सातवें भाव पर दृष्टि पत्नी के साथ संबंधों में बहुत अनुकूलता प्रदान करेगी जिससे परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। वर्ष के मध्य के पश्चात  देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि पंचम और साथ में और नवम भाव पर होगी इसलिए परिवार में कुछ मांगलिक कार्य होने के योग बनेंगे। संतान की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा वर्ष आरंभ में द्वादश स्थान का गुरु संतान से संबंधित कुछ चिंताएं दे सकता है। परंतु मई के बाद राशि में स्थित गुरु के प्रभाव से आपके बच्चे निरंतर प्रगति करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे और उच्च शैक्षणिक संस्थान में उनको प्रवेश प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Varshik Mithun Rashifal 2025 Gemini Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
सेहत राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य राशिफल 2025
स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्यतः अनुकूल नहीं रहेगा। द्वादश स्थान का गुरु आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बना सकते हैं। मधुमेह रोगियों को अधिक परहेज करने की आवश्यकता रहेगी। गुरु ग्रह के कारण संक्रामक या पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। मई के पश्चात देवगुरु बृहस्पति का गोचर राशि में होने से आपकी मानसिक स्थिति में बहुत सुधार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किंतु खान-पान में विशेष रूप से सावधानी आपको इस पूरे वर्ष बनाकर रखनी होगी अन्यथा पेट से संबंधित समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed