फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh Rashifal 2025: कुंभ राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ? पढ़ें कुंभ वार्षिक भविष्यफल 2025

Mon, 16 Dec 2024 03:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Dec 2024 03:27 PM IST
सार

Kumbh Rashifal 2025: चंद्र राशि के आधार पर कुंभ राशि वालों के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा ?

विज्ञापन
Varshik Kumbh Rashifal 2025 Aquarius Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
Kumbh Rashifal 2025 - फोटो : अमर उजाला

वार्षिक राशिफल 2025- कुंभ राशि

वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर कानपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कुंभ राशि वालों के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा? 


राशि स्वामी - शनि
राशि नामाक्षर - गु,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,था
आराध्य - श्री शिव जी
भाग्यशाली रंग - भूरा,काला
राशि अनुकूल वार- शनिवार, शुक्रवार, बुधवार 

Varshik Kumbh Rashifal 2025 Aquarius Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
साल 2025 में कैसा रहेगा करियर - फोटो : अमर उजाला

नौकरी और व्यवसाय
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष की शुरुआत से मार्च तक राशि पर शनि के प्रभाव से आप आलस्य से प्रभावित हो सकते हैं जिसके कारण आपका कार्य व्यवसाय प्रभावित हो सकता है। यदि आप साझेदारी में कार्य कर रहे हैं तो आप अपने साझेदारी से संतुष्ट नहीं रहेंगे और आपको इच्छित लाभ प्राप्त नहीं होगी।नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए मार्च के पश्चात का समय अच्छा रहेगा। वर्ष के मध्य तक देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होगा जो आपके लिए कुछ लाभदायक सिद्ध होता रहेगा। वर्ष मध्य के पश्चात राहु का गोचर आपकी राशि पर और देवगुरु बृहस्पति का गोचर राशि से पंचम भाव पर होगा व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह स्थिति लाभदायक होगी। राहु के गोचर की वजह से आपको निर्णय सोच समझ कर लेने होंगे जो लोग नौकरी में परिवर्तन की उम्मीद लगा कर बैठे हैं उनके लिए वर्ष के मध्य तक कुछ अच्छी संभावनाएं बनेंगी।शनि का गोचर मार्च के पश्चात आपकी राशि से दूसरे भाव पर होगा इसलिए परिवर्तन की संभावनाएं फलित होने के योग बनेंगे। इस वर्ष वाणी पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता होगी खासकर मार्च से और मई के महीने तक अन्यथा आपके बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे नौकरी और व्यवसाय में नुकसान का सामना भी करना पड़ेगा।

Varshik Kumbh Rashifal 2025 Aquarius Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक राशिफल
आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल नहीं रहेगा। द्वितीय स्थान के राहु आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनाए रखेंगे। इसके फलस्वरूप आप बचत नहीं कर पाएंगे।आर्थिक निर्णय लेने से पहले उसे क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें।वर्ष के मध्य के पश्चात आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना बनेगी। देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होगा और उनकी दृष्टि एकादश भाव पर होने से आमदनी के कुछ नए अवसर आपको मिलेंगे। वर्ष मध्य के बाद राहु का गोचर राशि में होने से निवेश करने में सावधानी आपको बरतनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varshik Kumbh Rashifal 2025 Aquarius Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
पारिवारिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला

घर परिवार और रिश्ते
वर्ष के आरंभ में द्वितीय स्थान के राहु के प्रभाव से आपके परिवार में कुछ विषम परिस्थितियों उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार में एक दूसरे के प्रति वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं जिसके फल स्वरुप आपकी पारिवारिक अनुकूलता भंग हो सकती है। शनि का गोचर मार्च तक आपकी राशि पर रहेगा इसलिए पत्नी के साथ संबंध और उनका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। वर्ष के मध्य के पश्चात जब राहु का गोचर आपकी राशि पर और केतु का गोचर आपकी राशि से सातवें भाव पर होगा तो पत्नी के साथ अलगाव,दूरी और उनके स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी आपको पूरे वर्ष मानसिक परेशानी देती रहेगी। जो लोग लंबे समय से अपने वैवाहिक जीवन में सामंजस्य की कमी को लेकर परेशान हैं उनके लिए यह वर्ष राहत की उम्मीद के लिए अच्छा नहीं माना जाएगा। संतान की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा। आपके बच्चे अपने परिश्रम के बल पर आगे बढ़ेंगे। मई के पश्चात गुरु ग्रह का गोचर पंचम स्थान में हो रहा है उसके बाद संतान के लिए समय काफी अनुकूल हो जाएगा। संतान यदि विवाह के योग्य है तो उनके विवाह के संभावनाएं बनेंगी।जो दंपति संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं उनको संतान प्राप्ति के योग भी इस वर्ष बनेंगे।

विज्ञापन
Varshik Kumbh Rashifal 2025 Aquarius Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
सेहत राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से या वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष के आरंभ में द्वितीय स्थान का राहु आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर आवश्यकता से ज्यादा चिंता ना करें नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। वर्ष के मध्य के पश्चात राहु का गोचर आपकी राशि पर होगा इसलिए आपको खान-पान और अचानक से होने वाली बीमारियों से सावधान रहना होगा। पूरे वर्ष योगाभ्यास करें प्राणायाम करें और खान-पान पर नियंत्रण रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed