फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saphala Ekadashi 2024: साल की अंतिम एकादशी पर इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत, हर कार्य में मिलेगी कामयाबी

Sun, 22 Dec 2024 06:03 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 22 Dec 2024 06:03 AM IST
सार

Saphala Ekadashi 2024: साल 2024 समाप्ति की ओर है परंतु उससे पहले सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह साल की अंतिम एकादशी होगी,  जो सभी 12 राशियों के लिए शुभ है।

विज्ञापन
Saphala Ekadashi 2024 date and shubh yog these 4 zodiac signs will get benefits
ज्योतिष गणना के अनुसार साल की अंतिम एकादशी यानी सफला एकादशी के दिन सुकर्मा और धृति योग का संयोग बन रहा है - फोटो : अमर उजाला

Saphala Ekadashi 2024: साल 2024 समाप्ति की ओर है परंतु उससे पहले सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह साल की अंतिम एकादशी होगी,  जो सभी 12 राशियों के लिए शुभ है। पंचांग के मुताबिक सफला एकादशी का व्रत पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है, इसलिए इसे पौष कृष्ण एकादशी भी कहते हैं। इस बार 26 दिसंबर 2024 को सफला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने पर साधक के भाग्य में वृद्धि होती हैं, इतना ही नहीं कार्यों में आ रही बाधाएं भी समाप्त होती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार साल की अंतिम एकादशी यानी सफला एकादशी के दिन सुकर्मा और धृति योग का संयोग बन रहा है, इस दौरान स्वाति नक्षत्र का संयोग भी बनेगा। वहीं चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन सभी योगों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

Saphala Ekadashi 2024 date and shubh yog these 4 zodiac signs will get benefits
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आप उन्नति पा सकते हैं। - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
ज्योतिष गणना के अनुसार सफला एकादशी पर बन रहे शुभ से मेष राशि वालों के भाग्य में वृद्धि हो सकती हैं। भगवान विष्णु की कृपा से इस राशि के जातकों को व्यापार में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आप उन्नति पा सकते हैं। निवेश की योजना से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
Saphala Ekadashi 2024 date and shubh yog these 4 zodiac signs will get benefits
किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। विवाह के लिए प्रस्ताव आने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के धन में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे। किसी काम में सफलता हासिल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। ऑनलाइन काम रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। संतान को किसी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। विवाह के लिए प्रस्ताव आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saphala Ekadashi 2024 date and shubh yog these 4 zodiac signs will get benefits
नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं। छात्रों के लिए समय शुभ है। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
भगवान विष्णु के आशीर्वाद से जीवन में स्थिरता आएगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिजनेस का विस्तार होगा। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं। छात्रों के लिए समय शुभ है।

विज्ञापन
Saphala Ekadashi 2024 date and shubh yog these 4 zodiac signs will get benefits
नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के योग है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार आपके परिवार में खुशहाली रहेगी। लव पार्टनर के साथ किसी काम की शुरुआत करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। विष्णु जी की कृपा से आप शान-शौकत की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के योग है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed