फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanu Rashifal 2025: धनु राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ? पढ़ें धनु वार्षिक भविष्यफल 2025

Mon, 16 Dec 2024 03:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Dec 2024 03:43 PM IST
सार

Dhanu Rashifal 2025: चंद्र राशि के आधार पर धनु राशि के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा ? 

विज्ञापन
Varshik Dhanu Rashifal 2025 Sagittarius Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hin
Dhanu Rashifal 2025 - फोटो : अमर उजाला

वार्षिक राशिफल 2025- धनु राशि

वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर कानपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं धनु राशि के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा? 

राशि स्वामी - बृहस्पति
राशि नामाक्षर - ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढ,भे
आराध्य- श्री विष्णु नारायण
भाग्यशाली रंग- पीला
राशि अनुकूल वार- बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार

Varshik Dhanu Rashifal 2025 Sagittarius Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hin
साल 2025 में कैसा रहेगा करियर - फोटो : अमर उजाला

नौकरी और व्यवसाय
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा। आपके कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। गुरु ग्रह का गोचर अनुकूल नहीं होने के कारण आप अपने कार्यों का अंजाम तक पहुंचने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। इसलिए आप अपनी शक्ति व सामर्थ्य के अनुसार कार्य करते रहें। नौकरी करने वाले जातकों का स्थानांतरण घर से दूर हो सकता है यह सारी स्थितियां वर्ष के मध्य तक रहेंगी।वर्ष के मध्य के पश्चात आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से सातवें भाव पर होगा और विपरीत स्थितियों में सुधार होगा। राहु और केतु का गोचर भी वर्ष के मध्य के पश्चात आपके तृतीय और नवम भाव पर प्रारंभ हो जाएगा और विपरीत स्थितियों से आपको छुटकारा दिलाएगा। किंतु शनि का गोचर 29 मार्च के पश्चात राशि से चौथे भाव पर होने के कारण आपको शनि की चतुर्थ ढैया का सामना करना पड़ेगा। शनि की दृष्टि आपके दशम भाव पर होगी इसलिए।नौकरी और व्यवसाय के दृष्टिकोण से शनि की ढैया आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगी।

Varshik Dhanu Rashifal 2025 Sagittarius Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hin
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक
वर्ष के आरंभ में व्यापारिक अनुकूलता नहीं होने के कारण आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। मई के बाद एकादश स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से धनागम में वृद्धि होगी। आप बचत कर आर्थिक स्थिति को सुधारने  में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से भी कुछ लाभ की संभावना इस वर्ष बनेगी और आर्थिक रूप से आपको इससे लाभ होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varshik Dhanu Rashifal 2025 Sagittarius Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hin
पारिवारिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला

घर-परिवार और रिश्ते
पारिवारिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल नहीं है। चतुर्थ स्थान के राहु आपके परिवार में कुछ विषम परिस्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं जिससे आपका पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। माता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता को स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानी भी हो सकती है। वर्ष के मध्य के पश्चात देव गुरु बृहस्पति का गोचर सप्तम भाव में होने से जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। जो लोग विवाह के लिए प्रतीक्षारत हैं उनका विवाह वर्ष के मध्य के पश्चात हो सकता है। 29 मार्च के पश्चात शनि का प्रभाव आपके चतुर्थ भाव पर होगा इसलिए मार्च से मई तक का कालखंड आपके पारिवारिक जीवन के लिए विशेष रूप से अच्छा नहीं रहेगा। इस कालखंड में धैर्य बना कर रखें कोई विवाद की स्थिति को ना बनाएं।संतान के लिए वर्ष के आरंभ में गुरु ग्रह का गोचर अनुकूल नहीं है इसलिए उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शिक्षा भी प्रभावित हो सकती है परंतु मई के बाद संतान के लिए समय काफी अनुकूल हो रहा है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मई के बाद उनको आशातीत सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
Varshik Dhanu Rashifal 2025 Sagittarius Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hin
सेहत राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ उत्तम नहीं रहेगा। छठे स्थान का गुरु पिछले कुछ समय से छोटी-मोटी बीमारियों से आपको प्रभावित कर रहे हैं ऐसे में स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी होगा। यदि पहले से कोई लंबी बीमारी से ग्रसित हैं तो परहेज बनाकर रखें। वर्ष के मध्य के पश्चात देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से सातवें भाव पर होगा और उनका दृष्टि प्रभाव आपकी राशि पर पड़ेगा जिससे स्वास्थ्य की स्थितियों में सुधार होगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। किंतु शनि की ढैया 29 मार्च के पश्चात प्रारंभ हो रही है इसलिए मानसिक रूप से कुछ समस्याएं बनी रहेंगी ,उनका समाधान धैर्य पूर्वक ही निकाले जिससे आपका स्वास्थ्य इस वर्ष प्रभावित न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed