{"_id":"6745815303c7514bb10fd8d2","slug":"love-rashifal-2025-yearly-love-horoscope-2025-varshik-rashifal-2025-in-hindi-2024-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
Tue, 31 Dec 2024 01:46 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:46 PM IST
सार
आपकी राशि आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में सभी 12 राशियों के जातकों का प्रेम राशिफल कैसा रहने वाला है...
विज्ञापन
साल 2025 का लव राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
Love Rashifal 2025 In Hindi: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम और रिश्तों का कारक माना गया है। कुंडली में जब शुक्र मजबूत होता है, तो व्यक्ति के प्रेम जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। लेकिन शुक्र का राहु, शनि या मंगल के साथ योग रिश्तों में समस्याएं पैदा करता है। पंचम भाव प्रेम को, सप्तम भाव विवाह को, और बारहवां भाव यौन सुख को दर्शाता है। यदि किसी के छठे या अष्टम भाव में राहु, मंगल, या शनि होते गैं, तो ऐसे में रिश्तों में तनाव की आशंका बढ़ जाती है। वहीं शुक्र की अच्छी स्थिति सफल प्रेम को दर्शाती है। इसके अलावा शुक्र ग्रह के साथ चंद्रमा की अच्छी स्थिति भी प्रेम संबंधों के लिए बेहद आवश्यक मानी जाती है। हालांकि आपकी राशि भी आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में सभी 12 राशियों के जातकों का प्रेम राशिफल कैसा रहने वाला है...
मेष लव राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
2025 में मेष राशि वालों को प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जनवरी से मार्च के बीच शनि की दृष्टि गलतफहमियां बढ़ा सकती है। मई के बाद रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। विवाहित जातकों के लिए यह साल अनुकूल रहेगा। विवाह की योजना बना रहे जातकों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

वृषभ लव राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस वर्ष मिश्रित परिणाम मिलने वाले हैं। जनवरी से मई तक केतु पंचम भाव में रहेंगे, जिसकी वजह से रिश्तों में गलतफहमियां हो सकती हैं। मई के बाद बृहस्पति इन समस्याओं को हल करेंगे। वहीं विवाहित जातकों के लिए यह वर्ष शुभ रहने वाला है। साथ ही विवाह की योजना बना रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है।

मिथुन लव राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पंचम भाव पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है। ऐसे में प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। विवाहित जातकों को शनि का गोचर थोड़ी परेशानियां दे सकता है, खासकर मार्च के बाद कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। विवाह की योजना बना रहे जातकों के लिए मई के बाद का समय अनुकूल रहने वाला है।

कर्क लव राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 अनुकूल रहने वाला है। मार्च के बाद शनि का प्रभाव पंचम भाव से दूर हो जाएगा, जिससे आपके रिश्ते की परेशानियों दूर होने लगेगी। मई में बृहस्पति का गोचर होगा, जो आपके रिश्ते में और भी अनुकूलता लाएगा। वैवाहिक रिश्ते की बात करें तो साल का पहला हिस्सा तुलनात्मक रूप से ज्यादा अनुकूल रहेगा। वहीं विवाह की उम्र के हो चुके लोगों को साल के शुरुआती महीनों में इस संदर्भ में शुभ समाचार मिल सकते हैं।

| शनि गोचर 2025 | |
| मेष राशि 2025 | तुला राशि 2025 |
| वृषभ राशि 2025 | वृश्चिक राशि 2025 |
| मिथुन राशि 2025 | धनु राशि 2025 |
| कर्क राशि 2025 | मकर राशि 2025 |
| सिंह राशि 2025 | कुंभ राशि 2025 |
| कन्या राशि 2025 | मीन राशि 2025 |