Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Govardhan Puja 2026 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi And Katha In Hindi

Govardhan Puja 2026: कब है गोवर्धन पूजा, जानिए महत्व, पूजाविधि और पौराणिक कथा

Mon, 09 Nov 2026 01:50 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Nov 2026 01:50 PM IST
सार

Govardhan Puja 2026: हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है। यह दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। इस बार प्रतिपदा तिथि दो दिन पड़ने के कारण गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को है। आइए जानते हैं पूजा महत्व। 

विज्ञापन
Govardhan Puja 2026 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi And Katha In Hindi
गोवर्धन पूजा का महत्व और कथा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Govardhan Puja 2026: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को अन्नकूट उत्सव भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा का त्योहार बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार प्रतिपदा तिथि दो दिन होने की वजह से गोवर्धन पूजा को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है यह पर्व कब है। आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा की तिथि, महत्व और पूजा शुभ मुहूर्त। 

विज्ञापन


कब है गोवर्धन पूजा ?
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 09 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 से शुरू होकर 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे खत्म होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को है। 
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 10 नवंबर को सुबह 6 बजकर 41 मिनट से लेकर 08 बजकर 51 मिनट तक करना शुभ और उत्तम रहेगा। 
 
गोवर्धन पूजा का महत्व
दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है, यह पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का चौथा दिन होता है, इसे अन्नकूट उत्सव के नाम से जाता है और इस दिन अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत(गिरिराज जी) और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है। वृंदावन और मथुरा सहित पूरे बृज में जोश और उत्साह के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है।धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त भगवान गिरिराज की पूजा करता है तो उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और गिरिराज महाराज जो भगवान् श्री कृष्ण का ही स्वरुप हैं उनका आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहता है। गोवर्धन की पूजा से व्यक्ति के जीवन में आने वाली आर्थिक समस्याएं दूर होती है और धन धान्य, संतान और सौभाग्य की प्रप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा की विधि क्या है?

  • दिवाली बाद गोवर्धन पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा मिलती है। इस दिन पूजा के लिए सबसे पहले आंगन पर गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाएं।
  • इसके बाद गोवर्धन पूजा में इस्तेमाल रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करें।
  • फिर परिवार के सदस्यों संग भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन की सात बार परिक्रमा करें। प्रदक्षिणा करें।
  • गोवर्धन की परिक्रमा के बाद गाय की पूजा करें और गुड़, चावल आदि खिलाएं, इससे पाप नष्ट होते है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

क्या है गोवर्धन पूजा का कथा ?
शास्त्रों में गोवर्धन पूजा को लेकर प्रचलित कथा है, जिसके अनुसार द्वापर युग में सभी बृज वासियों पर देवराज इंद्र क्रोधित हो गए थे और मूसलाधार बारिश की थी, तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों व गायों की रक्षा और इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत और अपने सबसे छोटी अंगुली पर उठा लिया था। जिसके कारण ब्रजवासियों को मूललाधार बारिश से रक्षा की थी और सभी गोप-गोपिकाएं उसकी छाया में सुरक्षित रहे। इसके बाद इन्द्रदेव अपने इस कार्य पर बहुत लज्जित हुए और भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा-याचना की।

गोवर्धन पूजा 2026: 9 या 10 नवंबर, कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed