फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tula Rashifal 2025: तुला राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ? पढ़ें तुला वार्षिक भविष्यफल 2025

Mon, 16 Dec 2024 04:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Dec 2024 04:16 PM IST
सार

Tula Rashifal 2025: चंद्र राशि के आधार पर तुला राशि वालों के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा?

विज्ञापन
Varshik Tula Rashifal 2025 Libra Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
tula rashifal 2025 - फोटो : अमर उजाला

वार्षिक राशिफल 2025- तुला राशि

वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं तुला राशि वालों के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा? 

राशि स्वामी - शुक्र
राशि नामाक्षर -रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये
आराध्य -श्री दुर्गा जी
भाग्यशाली रंग -सफेद, सिल्वर
राशि अनुकूल वार-शुक्रवार, शनिवार, बुधवार 

Varshik Tula Rashifal 2025 Libra Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
साल 2025 में कैसा रहेगा करियर - फोटो : अमर उजाला

नौकरी और व्यवसाय
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा। परंतु मई के बाद समय बहुत अच्छा हो रहा है वर्ष के आरंभ में आप परिश्रम के बल पर कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। राशि से अष्टम भाव में देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के योग बनाते रहेंगे। किंतु वर्ष के मध्य के पश्चात देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होगा जो की बहुत अनुकूल रहेगा। शनि का गोचर मार्च के बाद राशि से छठे भाव पर रहेगा इसलिए नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह शनि कुछ कठिनाई उपस्थित करेगा। कार्य क्षेत्र में अपने संबंधित अधिकारियों के साथ सामंजस्य बना कर रखना होगा। किंतु देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके लिए सहायक बना रहेगा और आने वाली समस्याओं के हल भी आपको समय-समय पर मिलते रहेंगे। वर्ष के मध्य तक राहु और केतु का गोचर आपकी राशि से छठे और बारहवें  भाव पर होगा इस समय में व्यावसायिक गतिविधियों में आपको बाहरी निवेश प्राप्त हो सकते हैं वर्ष के मध्य तक राहु का गोचर नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कुछ समस्याएं उत्पन्न करेगा वर्ष मध्य के पश्चात राहु का गोचर आपके लिए अनुकूल होगा और व्यापारिक मामलों में सफलता देना शुरू कर देगा।

Varshik Tula Rashifal 2025 Libra Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक
आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। द्वितीय स्थान पर गुरु एवं शनि ग्रह के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आप आर्थिक बचत करने में सफल रहेंगे। रत्न आभूषण इत्यादि का भी लाभ प्राप्त होगा। अचल संपत्ति के साथ-साथ वाहनादि का सुख इस वर्ष प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य के पश्चात देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होगा इसलिए आर्थिक मामलों में यह स्थिति आपके लिए और ज्यादा अनुकूल रहेगी। शनि का गोचर मार्च से आपके छठे भाव पर होगा इसलिए अगर कहीं पर कोई धन काफी लंबे समय से रुका हुआ है या आपको नहीं मिल पा रहा है तो वह मिलने की आशा इस वर्ष बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varshik Tula Rashifal 2025 Libra Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
पारिवारिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला

घर-परिवार और रिश्ते
पारिवारिक रूप से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। चतुर्थ एवं द्वितीय स्थान पर गुरु की दृष्टि प्रभाव से आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण वर्ष के मध्य तक बना रहेगा। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा। वर्ष के आरंभ से मार्च तक का समय सप्तम भाव पर शनि की दृष्टि प्रभाव में रहेगा इसलिए जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मार्च के बाद शनि का गोचर परिवर्तित होगा और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार भी होगा। राहु का गोचर वर्ष के मध्य के पश्चात आपके पंचम भाव पर होगा इसलिए आपसी रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है। संतान की दृष्टि से यह वर्ष सामान्यतः अनुकूल रहेगा। वर्ष के प्रारंभ से मार्च तक पंचम भाव पर शनि के स्वग्रही होने के कारण आपके बच्चों की उन्नति होती रहेगी। वर्ष के मध्य में गुरु ग्रह के गोचर के बाद समय काफी अनुकूल हो रहा है उसे समय उच्च शिक्षा प्राप्ति के शुभ योग बनेंगे।राहु का गोचर पंचम भाव में होने से संतान को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। जिन लोगों की संतान विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक काफी लंबे समय से हैं उनको वर्ष के मध्य के पश्चात सफलता प्राप्त होगी। संतान प्राप्ति के इच्छुक व्यक्तियों को वर्ष मध्य तक कुछ शुभ समय दिखाई देता है।

विज्ञापन
Varshik Tula Rashifal 2025 Libra Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
सेहत राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य
वर्ष का प्रारंभ स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से अनुकूल नहीं रहेगा। अष्टम भाव पर गुरु के कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम जनित बीमारियों से थोड़ी परेशानी हो सकती है यदि पहले से कोई बीमारी है तो परहेज रखने की आवश्यकता रहेगी। वर्ष के मध्य के पश्चात देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होगा और वह पांचवीं दृष्टि से आपकी राशि को देखेंगे इसलिए स्वास्थ्य में आशातीत सुधार होगा ।मानसिक शांति प्रसन्नता का वातावरण बनेगा किंतु राशि से छठे भाव पर शनि का गोचर यदा कदा आपको पेट से संबंधित परेशानियां देता रहेगा इसलिए इस पूरे वर्ष योग और प्राणायाम करते रहें और खान-पान में नियंत्रण बनाकर रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed