फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singh Rashifal 2025: सिंह राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ? पढ़ें सिंह वार्षिक भविष्यफल 2025

Mon, 16 Dec 2024 04:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Dec 2024 04:35 PM IST
सार

Singh Rashifal 2025: चंद्र राशि के आधार पर जानिए सिंह राशि वालों के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा? 

विज्ञापन
Varshik Singh Rashifal 2025 Leo Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
Singh Rashifal 2025 - फोटो : अमर उजाला

वार्षिक राशिफल 2025- सिंह राशि

वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं सिंह राशि वालों के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा? 

राशि स्वामी- सूर्य
राशि नामाक्षर - मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे
आराध्य - श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल रंग - सुनहरा,लाल
राशि अनुकूल वार- रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार 

Varshik Singh Rashifal 2025 Leo Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
साल 2025 में कैसा रहेगा करियर - फोटो : अमर उजाला

नौकरी और व्यवसाय
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से या वर्ष मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। वर्ष आरंभ में सप्तम शनि के प्रभाव से आप अपने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिलकर व्यापार में उन्नति के लिए नई योजना भी बनाएंगे जिससे व्यवसाय को एक नया मोड़ मिलेगा। दशमस्थ गुरु के प्रभाव से नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति होगी तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी हो सकता है। वर्ष के मध्य के पश्चात शनि का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव पर होगा और देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव पर होगा यह दोनों संभावनाएं लाभ और हानि दोनों का संकेत दे रही हैं शनि का गोचर अष्टम भाव पर यह संकेत करता है कि कोई भी निर्णय आपको बहुत सोच समझ कर लेना चाहिए और देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से 11वें भाव पर यह संकेत करते हैं कि अगर सोच समझकर निर्णय लेंगे तो निश्चित रूप से उसमें लाभ और यश की प्राप्ति भी आपको होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह शनि कुछ स्थानांतरण की और देवगुरु बृहस्पति प्रमोशन की संभावनाएं बनाएंगे।

Varshik Singh Rashifal 2025 Leo Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक
आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष द्वितीय एवं चतुर्थ स्थान पर गुरु के दृष्टि प्रभाव से भूमि भवन वाहन इत्यादि वस्तुओं की प्राप्ति होगी। धनागम होता रहेगा परंतु अपने भौतिक सुख सुविधाओं पर आप अधिक खर्च करेंगे। वर्ष के मध्य के पश्चात देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव पर होगा वहां पर यह संकेत मिलता है की आमदनी के कुछ नए स्रोत वर्ष के मध्य के पश्चात आपको मिलेंगे। शनि का गोचर राशि से अष्टम भाव में होने से कुछ आकस्मिक धन लाभ की संभावनाएं बनेंगी किंतु शनि की ढैया होने के कारण कोई भी निवेश वर्ष के मध्य के पश्चात बहुत सोच समझकर करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि का सामना आपको करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varshik Singh Rashifal 2025 Leo Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
पारिवारिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
घर-परिवार और रिश्ते
पारिवारिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। चतुर्थ स्थान पर गुरु और शनि ग्रह के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपके माता-पिता सहित पूरे परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य के पश्चात राहु का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव पर होगा और केतु का गोचर आपकी राशि पर होगा सातवें भाव पर राहु का गोचर पत्नी के स्वास्थ्य और उनसे संबंधों में कुछ परेशानियों का संकेत देता है। आपको आपसी सद्भाव और विश्वास भी कायम रखना होगा अन्यथा कोई भी छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है और आपके और आपके जीवनसाथी के मध्य अशांति का कारण बन सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य का भी आपको वर्ष के मध्य के पश्चात विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। वर्ष के मध्य के बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से 11वीं भाव में होने की वजह से नवम दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आपके संबंधों की रक्षा पूरे वर्ष होती रहेगी।
विज्ञापन
Varshik Singh Rashifal 2025 Leo Yearly Horoscope Prediction for Career Business Health and Love in Hindi
सेहत राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष नहीं रहेगा मानसिक रूप से आप संतुष्ट नहीं रहेंगे। वर्ष आरंभ में आपकी राशि स्थान पर शनि की दृष्टि प्रभाव से मौसम जनित बीमारियों से परेशानी हो सकती है मानसिक चिंता जैसी छोटी-मोटी परेशानियां होती रहेंगी।मार्च के पश्चात शनि के अष्टम ढैया का प्रभाव भी आपको देखना पड़ेगा इसलिए कुछ मानसिक तनाव की स्थितियां बनेगी। वर्ष के मध्य में राशि से सातवें में भाव में राहु का गोचर और राशि में केतु का गोचर भी आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दे सकता है इसलिए पूरे वर्ष अपने खान-पान और अपने दिनचर्या को नियंत्रण रखने की आवश्यकता आपके लिए बनी रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed