Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Govardhan Puja 2026 Upay Govardhan Puja Par Kya Karein

गोवर्धन पूजा के दिन जरूर करें ये उपाय, श्रीगिरिराज जी की कृपा से जीवन में मिलेगी सुख और शांति

Mon, 09 Nov 2026 03:19 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Nov 2026 03:19 PM IST
सार

श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है। गोवर्धन, वृंदावन और मथुरा सहित पूरे बृज में इस दिन जोर-शोर से अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है।

विज्ञापन
Govardhan Puja 2026 Upay Govardhan Puja Par Kya Karein
Govardhan Puja - फोटो : Amar Ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का त्योहार दिवाली के अगले दिन मनाने की परंपरा है। गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप गिरिराज पर्वत की पूजा की करने का विधान होता है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को है। इस दिन घर के आंगन में गाय के गोबर से भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरूप का चित्र बनाया जाता है। गोवर्धन पूजा के पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा के दिन कौन-कौन से उपाय करना फलदायी होती है। 

विज्ञापन


नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय
गोवर्धन पूजा के दिन घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए इस दिन संध्याकाल के समय गाय का गोबर जरूर जलाएं। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार सुख-समृद्धि का वास होता है। 
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें
गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इस उपाय से घर में कभी भी धन और सुख-शांति की कमी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन जरूर करें तुलसी की पूजा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,देवी तुलसी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इस दिन तुलसी को जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशाा बनी रहती हैं। 


पीपल के पेड़ की पूजा
पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इससे सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है। 

गोवर्धन पूजा पर जरूर करें आरती और मंत्र का जाप

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।


गोवर्धन पूजा की आरती 

श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरी सात कोस की परिकम्मा,
और चकलेश्वर विश्राम
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे गले में कण्ठा साज रहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,
तेरी झाँकी बनी विशाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण।
करो भक्त का बेड़ा पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed