फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर से जुड़े 7 उपाय: आजमाने से मिलता है भाग्य का साथ, दूर होता है वास्तुदोष, पितृदोष और नजरदोष

Mon, 21 Dec 2020 08:08 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Dec 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
camphor benefits and importance in vastu and pitra dosh
पूजा के अलावा कपूर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में काम आता है।
हिंदू धर्म में कोई भी पूजा या अनुष्ठान कपूर के बिना पूरी नहीं मानी जाती है। पूजा के अलावा कपूर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में काम आता है। इसके नियमित प्रयोग से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में भी इसके महत्व और उपयोग के बारे में बताया गया है।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

camphor benefits and importance in vastu and pitra dosh
camphor

बिगड़े काम बनाए
वास्तु के अनुसार, आपके कठिन प्रयासों के बाद भी काम नहीं बनते हों,काम होते होते रुक जाते हों तो एक चांदी की कटोरी में नियमित रूप से लौंग और कपूर जलाकर इसे पूरे घर में घुमाएं। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और बिगड़े काम भी बनने लगेंगे।

camphor benefits and importance in vastu and pitra dosh
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर
घर में वास्तुदोष होने के कारण घर की सुख-शांति भंग होती है जिससे कलह का माहौल रहता है। दुकान या प्रतिष्ठान में वास्तुदोष होने से हमेशा घाटा होता रहता है। घर या प्रतिष्ठान में वास्तुदोष व नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर की गोलियां रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा  तो दूर होगी और धन लाभ भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
camphor benefits and importance in vastu and pitra dosh
कर्पूर

वातावरण होता है शुद्ध
घर में पूजा-पाठ के समय कपूर जलाने से, इसका सुगंधित धुआं वातावरण में फैलता है। जिससे वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया आदि खत्म हो जाते हैं और हवा शुद्ध होती है। वहीं सर्दी के दिनों में कपूर का प्रयोग ऊनी कपड़ों को कीड़े-मकोड़े आदि से सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
camphor benefits and importance in vastu and pitra dosh
कर्पूर

स्वास्थ्य में लाभकारी
कपूर की सुगंध शरीर तथा दिमाग दोनों को अच्छा रखती है। अगर अनिद्रा की समस्या आपको तंग करती है, तो कपूर के तेल की खुशबू दिमाग को शांत रखने और बेहतर नींद लाने में असरदार है। इसके लिए कपूर के तेल की कुछ बूंदों को सोते समय अपने तकिए पर लगाएं। इससे दिमाग को ताजगी मिलेगी और नींद अच्छी आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed