Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Dev Uthani Ekadashi 2026 Puja Vidhi Step in Hindi For Wish Fulfillment

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर पूजा का महत्व, घर पर कैसे करें तुलसी-शालिग्राम का विवाह

Wed, 18 Nov 2026 02:11 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 18 Nov 2026 02:11 PM IST
सार

देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा और उनके जागने का आह्वान किया जाता है। इसी के साथ भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप और तुलसी का विवाह का आयोजन भी किया जाता है। 

विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2026 Puja Vidhi Step in Hindi For Wish Fulfillment
देवउठनी एकादशी का महत्व - फोटो : adobe

विस्तार

कार्तिक माह में आने वाली एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस माह आने वाली एकादशी को देवोत्थान, देवउठनी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा के बाद उठते हैं और सष्टि का संचालन दोबारा से करते हैं। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु देवशयन करते हैं और कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन भगवान उठते हैं। देवशयनी से लेकर देवउठनी एकादशी तक यानी इन चार माह के दौरान जब भगवान विष्णु शयन करते हैं तो किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के बाद से शुभ और मांगलिक कार्य एक बार फिर से शुरू हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह करने की मान्यता है। 

विज्ञापन


देवोत्थान एकादशी पर कैसे करें पूजा?
हर वर्ष कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को योगनिद्रा से जागने का आह्रान और पूजन करने की मान्यता है। आइए जानते हैं इस दिन भगवान विष्णु को कैसे जगाएं। 

विज्ञापन
  • - देवउठनी एकादशी पर सबसे पहले सुबह जल्दी उठे और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।
  • - इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें और आंगन में भगवान विष्णु के चरणों की आकृति बनाएं।
  • - इसके बाद ओखली में गेरु से चित्र बनाएं और उसके पास मिठाई और गन्ना रखें और डलिया से ढंक दें। 
  • - इस रात को घर के बाहर और पूजा स्थल पर दीये जलाना। 
  • - इसके बाद भगवान विष्णु और देवी-देवताओं का पूजन करें। 
  • - इसके बाद शंख, घंटा- घड़ियाल बजाते हुए ये बोलें- उठो देवा, बैठा देवा, आंगुरिया चटकाओ देवा, नई सूत, नई कपास, देव उठाये कार्तिक मास
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


तुलसी विवाह 2026
द्रिक पंचांग के अनुसार, द्वादशी तिथि 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से आरंभ होगी जो 22 नवंबर को सुबह 4 बजकर 56 मिनट तक होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार इस बार तुलसी विवाह 21 नवंबर 2026 को है। कई घरों में देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का विवाह करवाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी को हरि प्रिया भी कहते हैं, क्योंकि भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय होती है। इस कारण से सबसे पहले जब देवता जागते हैं तो पहली प्रार्थना हरिवल्लभा तुलसी की सुनी जाती है। यानि तुलसी के माध्यम से भगवान विष्णु के जागने पर उनका आह्रान किया जाता है। 


तुलसी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त क्या होगा?
देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह करने की मान्यता है। शास्त्रों के अनुसार, तुलसी विवाह गोधूलि बेला में करने का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 24 मिनट से लेकर 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूजा कर सकते हैं। 

रवि प्रदोष व्रत: नवंबर का आखिरी प्रदोष व्रत कब है? जानें पूजा विधि, महत्व और शुभ समय

तुलसी विवाह 2026: घर पर कर रहे हैं तुलसी विवाह? जानें श्रृंगार-फूल से लेकर पूजा की जरूरी सामग्री

तुलसी विवाह 2026: देवउठनी एकादशी कब है? जानें तुलसी विवाह की तारीख, तिथि और पूजा मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed