Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Tulsi Vivah 2026 Tulsi Shaligram Marriage Katha In Hindi

तुलसी विवाह 2026: वृंदा के कठोर तप और पतिव्रत धर्म से प्रकट हुईं देवी तुलसी, जानिए विवाह की पौराणिक कथा

Thu, 19 Nov 2026 07:27 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 19 Nov 2026 07:27 PM IST
सार

देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह करने की परंपरा है। इस वर्ष 20 नवंबर, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि आती है

विज्ञापन
Tulsi Vivah 2026 Tulsi Shaligram Marriage Katha In Hindi
देवउठनी एकादशी व्रत कथा - फोटो : amar ujala

विस्तार

सनातन धर्म में तुलसी को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि देवी स्वरूप मानकर पूजा जाता है। भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय हैं। यही कारण है कि उनकी पूजा तुलसी दल के बिना अधूरी मानी जाती है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और इसी के साथ मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह करने की परंपरा है। इस वर्ष 20 नवंबर, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन


वृंदा के तप से प्रकट हुईं तुलसी
पौराणिक कथा के अनुसार, वृंदा नाम की एक परम पतिव्रता स्त्री थीं। उनका विवाह असुरराज जलंधर से हुआ था। वृंदा के पतिव्रत धर्म के प्रभाव से जलंधर अत्यंत शक्तिशाली हो गया था। देवता भी उसे पराजित नहीं कर पा रहे थे। तब भगवान विष्णु ने देवताओं की रक्षा के लिए जलंधर का वध करने की योजना बनाई। भगवान विष्णु ने जलंधर का रूप धारण कर वृंदा के पतिव्रत धर्म को खंडित कर दिया। इसके बाद भगवान शिव ने जलंधर का वध किया। जब वृंदा को इस छल का पता चला तो उन्होंने भगवान विष्णु को पत्थर बन जाने का शाप दे दिया। देवताओं की प्रार्थना पर वृंदा ने अपना शाप वापस ले लिया, लेकिन स्वयं अग्नि में समर्पित हो गईं। उनकी राख से तुलसी का पौधा प्रकट हुआ। भगवान विष्णु ने वृंदा की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें सदैव अपने प्रिय रहने का वरदान दिया। मान्यता है कि इसी कारण भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


शालिग्राम से होता है विवाह
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह में माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से कराया जाता है। शालिग्राम को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक परंपरा में इस विवाह को वृंदा के प्रति भगवान विष्णु के वचन और सम्मान से भी जोड़कर देखा जाता है। इस दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होने की मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसी विवाह की पूजा विधि
देवउठनी एकादशी के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। तुलसी के पौधे के आसपास की जगह साफ करके रंगोली बनाएं और मंडप सजाएं। तुलसी के पौधे को लाल चुनरी, साड़ी, आभूषण और फूलों से सजाया जाता है। शालिग्राम को पीले वस्त्र पहनाकर तुलसी के पास स्थापित करें। इसके बाद दोनों का तिलक करें और धूप, दीप, फल, फूल, मिठाई तथा नैवेद्य अर्पित करें। तुलसी और शालिग्राम के चारों ओर विवाह की रस्में निभाते हुए परिक्रमा करें। इसके बाद आरती करके विवाह संपन्न किया जाता है। इस अवसर पर विवाह के मंगल गीत गाने की भी परंपरा है।

देवउठनी एकादशी 2026: श्रीहरि के इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

तुलसी विवाह की तारीख को लेकर न हों कन्फ्यूज, 20 या 21 नवंबर को लेकर दूर करें भ्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed