फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal 2021: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल

Fri, 01 Jan 2021 10:00 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 01 Jan 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
rashifal 2021 cancer horoscope kark rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
कर्क राशिफल 2021

कर्क राशि


कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं और गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च के होते हैं। यह कालपुरुष के चतुर्थ भाव की राशि है। कर्क राशि वालों का स्वभाव बहुत ही दयालु, संयम और सौम्य होता है, इन्हें गुस्सा बहुत कम आता हैं और सभी की बात को बहुत ही धैर्य से सुनते हैं। इस लोगों को समझना आसान नहीं होता है। यह हर एक बात को बहुत ही गहराई से सोचते और बहुत भावुक स्वभाव के भी होते हैं। यह सामने वाले के साथ संवेदनशीलता भरा व्यवहार रखते हैं। इन लोगों की कोशिश होती है, कि अपने जीवनसाथी के प्रति हमेशा वफादार रहें और अपने रिश्तें को मधुरता से निभाए। यह लोग अपने को बेहतर दिखाने का हमेशा प्रयास करते हैं और इन्हें खाने पीने का बहुत शौक होता है। इस वर्ष आपकी राशि पर शनि के गोचर का प्रभाव बना रहेगा जिस वज़ह से यह वर्ष अनुशासन और मेहनत से भरा होगा।

rashifal 2021 cancer horoscope kark rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021
कर्क राशिफल 2021- आर्थिक स्थिति

इस साल की शुरुआत में धन के खर्चें को लेकर कुछ मानसिक तनाव दिखाई रहा है, जिसके लिए आपको पहले से ही संभलकर चलना होगा और अपनी जेब में हाथ ड़ालने से पहले संयम रखना होगा। इस वर्ष मार्च से अचानक कोई धन के निवेश का योग बन रहा है, आपको किसी की सलाह के बिना इस निवेश पर अधिक ध्यान नहीं देना चाहिए। मई के पश्चात अधिक खर्च की वज़ह से आप अपने बचे हुए धन को संभाल नही पाएंगे। जैसे धन आएगा वैसे ही चला भी जाएगा। बेहतर होगा कि इस समय मे आप अपने धन को संभालकर रखें तभी बचत हो सकती है। इसी समय में किसी वाद-विवाद में भी न उलझे, वहां भी बिना बात का धन खर्च हो सकता है और किसी तरह के कर्ज़ का लेन-देन भी बिल्कुल न करे। अक्टूबर माह से घर में किसी उत्सव के होने से आपका पैसा खर्च होगा। वर्ष के अंत का समय धन के निवेश और आर्थिक स्थिति की मजबूती के लिए बेहतर रहेगा।

rashifal 2021 cancer horoscope kark rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021
कर्क राशिफल 2021- करियर, जॉब और बिजनेस

कर्क राशि के लिए साल में शुरुआत के महीने व्यापार को लेकर बहुत बेहतर रहेंगे, इस समय मे आप बहुत सी पुरानी उलझनों से बाहर आएंगे और किसी नये काम की कोशिश भी इस समय में कामयाब होगी। किसी की सलाह के साथ व्यापार में धन निवेश करने के लिए भी समय बेहतर रहेगा। इस वर्ष आपको अपने काम में जोश और लगन बनी रहेगी, जिससे सफलता अवश्य प्राप्त होगी क्योंकि संघर्ष और मेहनत से आप ने हमेशा काम किया है, इस साल आपकी यही मेहनत रंग लाएगी। इस वर्ष कार्य को लेकर देश-विदेश भ्रमण भी बना रहेगा और आप अपनी मेहनत से नये प्रोजेक्ट और डील में सफलता पाओगे। जून से अक्टूबर के मध्य कोई भी नया काम करने की कोशिश न करे, न ही इस समय मे नौकरी मे बदलाव करे। अगर इस समय में किसी नौकरी का ऑफर आता भी है, तो वह भी सितम्बर तक स्वीकार न करें। आप जहां नौकरी कर रहे है, वहां भी बहुत ही संभलकर काम करें, कहीं हाथ से नौकरी जाने से आप खाली न बैठ जाए। साल के अंत माह में आपको प्रमोशन के साथ नये प्रोजेक्ट भी दिए जाएंगे, जिसको आप बहुत ही लगन से पूरे भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2021 cancer horoscope kark rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021
कर्क राशिफल 2021- पारिवारिक जीवन

इस वर्ष कर्क राशि के लिए पारिवारिक जीवन में पहले से मधुरता रहेगी और आपसी संबंध भी बेहतर होने के आसार हैं। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं, जिससे कुछ दिन सभी को साथ रहने और वक्त बिताने का अवसर प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता हैं जिसमें आपका बहुत धन भी खर्च होगा। इस वर्ष माता-पिता की सेहत का बहुत ध्यान रखना होगा, अचानक उनकी सेहत में गिरावट आ सकती हैं। राहु का एकादश भाव में गोचर रहने से बड़े भाई-बहनों के साथ किसी गलतफहमी की वजह से तनाव रहेगा।

विज्ञापन
rashifal 2021 cancer horoscope kark rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021

कर्क राशिफल 2021- प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन

कर्क राशि वाले अगर आप इस वर्ष अकेले हैं, तो वर्ष की शुरुआत में आपकी किसी से दोस्ती होगी और शीघ्र ही यह दोस्ती प्रेम में कब बदल जाएगी, आपको पता ही नहीं चलेगा। आपको समय से ही अपने प्रेम का इज़हार कर देना है, अधिक सोचने से कही देर ही न हो जाए। आप जिस से प्रेम करते हैं उनके साथ समय बिताएंगे और उनकी उम्मीदों पर भी खरे उतरेंगे, जिस से आप दोनों का रिश्ता मधुर बनेगा और आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। इस वर्ष की शुरुआत में आपके वैवाहिक ज़ीवन में आपस मे गलतफहमी की वजह से तनाव रहेगा, एक दूसरे को समझने की बजाए आप एक दूसरे की कमी निकालने लगेंगे जिससे रिश्तों में दूरी बन सकती हैं इसलिए समय रहते रिश्तें के महत्व को समझे। आपके इसी आपसी मनमुटाव होने से बच्चों की शिक्षा पर भी बुरा असर पड़ेगा। आपके आपसी संबंधों में धीरे-धीरे ही रिश्तों में सुधार आएगा अक्टूबर के बाद सब अच्छा होने लगेगा। साल के अंत के महीनों मे आप साथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed