कपूर से जुड़े 7 उपाय: आजमाने से मिलता है भाग्य का साथ, दूर होता है वास्तुदोष, पितृदोष और नजरदोष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिगड़े काम बनाए
वास्तु के अनुसार, आपके कठिन प्रयासों के बाद भी काम नहीं बनते हों,काम होते होते रुक जाते हों तो एक चांदी की कटोरी में नियमित रूप से लौंग और कपूर जलाकर इसे पूरे घर में घुमाएं। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और बिगड़े काम भी बनने लगेंगे।
नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर
घर में वास्तुदोष होने के कारण घर की सुख-शांति भंग होती है जिससे कलह का माहौल रहता है। दुकान या प्रतिष्ठान में वास्तुदोष होने से हमेशा घाटा होता रहता है। घर या प्रतिष्ठान में वास्तुदोष व नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर की गोलियां रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा तो दूर होगी और धन लाभ भी होगा।
वातावरण होता है शुद्ध
घर में पूजा-पाठ के समय कपूर जलाने से, इसका सुगंधित धुआं वातावरण में फैलता है। जिससे वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया आदि खत्म हो जाते हैं और हवा शुद्ध होती है। वहीं सर्दी के दिनों में कपूर का प्रयोग ऊनी कपड़ों को कीड़े-मकोड़े आदि से सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है।
स्वास्थ्य में लाभकारी
कपूर की सुगंध शरीर तथा दिमाग दोनों को अच्छा रखती है। अगर अनिद्रा की समस्या आपको तंग करती है, तो कपूर के तेल की खुशबू दिमाग को शांत रखने और बेहतर नींद लाने में असरदार है। इसके लिए कपूर के तेल की कुछ बूंदों को सोते समय अपने तकिए पर लगाएं। इससे दिमाग को ताजगी मिलेगी और नींद अच्छी आएगी।