फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal 2021: मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा 2021?

Fri, 01 Jan 2021 09:56 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 01 Jan 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
rashifal 2021 pisces horoscope meen rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
राशि
मीन राशि

मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च के होते हैं। इस राशि वालों का स्वभाव दोतरफा होता है, जिससे ये लोग एक समय में शीघ्र निर्णय नहीं ले पाते। मीन राशि वाले लोग बुद्धिमान और विवेकवान होते हैं। इन्हें समाज सेवा बहुत पसंद होती है और ये लोग उच्च नैतिक विचारों के होते हैं। इनकी काल्पनिक शक्ति गजब की होती है और ये लोग उदारवादी व अच्छे सलाहकार होते हैं। मीन राशि वाले अगर एक बार किसी को अपना मित्र बना ले तो जीवन भर उसका साथ नहीं छोड़ते हैं।    

rashifal 2021 pisces horoscope meen rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021

मीन राशिफल 2021- आर्थिक स्थिति
मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति इस वर्ष शुरुआत में सामान्य रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ के खर्चें कम ही करने होंगे, तभी बचत की उम्मीद कर पाएंगे। आप कोशिश करें कि इस वर्ष धन का निवेश अवश्य करें, तभी आपको फायदा होगा। 2021 में आर्थिक लाभ के योग भी बने हुए हैं। किसी जमीन के ऊपर किया हुआ निवेश आपको इस साल फायदा दिलाएगा। वर्ष के मध्य में परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने से आपका धन खर्च होगा। साल के मध्य में शेयर बाज़ार में निवेश से लाभ होगा। इस वर्ष मीन राशि वालों के लिए पैतृक सम्पत्ति से भी लाभ के योग बने हुये हैं और माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। इस वर्ष कर्ज के लेनदेन के लिए बहुत ही सोच-समझ कर कदम उठाए और किसी स्त्री को भावुकता में आ कर धन उधार न दें। 2021 के साल के अन्त में धन को लेकर स्थिति बेहतर बनेगी। आपको अपने ससुराल से अचानक धन का लाभ भी हो सकता हैं। 

rashifal 2021 pisces horoscope meen rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021
मीन राशिफल 2021- करियर, जॉब और बिजनेस

मीन राशि के लोगों के कार्य में इस वर्ष स्थिरता नहीं रहेगी। कार्य-क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शनि व गुरु का एकादश भाव में वक्री होने से अचानक कार्य को लेकर जो लाभ की उम्मीद बनी हुई थी वहां किसी तरह की देरी हो सकती हैं। अगर आप साझेदारी में भी कोई काम कर रहे हैं, तो तालमेल न बैठने के कारण अधिक दबाव बन सकता हैं, जिससे मानसिक रूप से तनाव भी बना रहेगा। इस समय में व्यापार में बहुत सावधानी रखने की ज़रुरत है। अक्तूबर से किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से आपके काम में बढ़ोतरी तो होगी पर कर्ज उतारने के लिए अधिक धन की भी आवश्यकता होगी। नौकरी कर रहे लोगों की इस वर्ष देश-विदेश की यात्राएं होती रहेगी। नई नौकरी के लिए मई से पहले ही कोशिश करें तो ही उत्तम परिणाम मिलेगा।  मई के बाद नौकरी के बदलाव के बारे में अधिक कोशिश न करें। इस समय में सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखे। साल के अंत के महीनों में स्थिति बेहतर होने से प्रमोशन भी होगा और नई नौकरी की तलाश भी इस समय में करने से लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2021 pisces horoscope meen rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021
मीन राशिफल 2021- पारिवारिक जीवन

मीन राशि वालों के साथ पारिवारिक संबंध इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहने वाले हैं, क्योंकि आपके बातचीत और अपनेपन की वज़ह से सभी आपका आदर भी करते हैं।  वर्ष के मध्य में छोटे-भाई बहनों को आपकी आवश्यकता होगी, जिससे आप उनकी सहायता के लिए तैयार रहें। इस वर्ष माता-पिता का भी पूर्णता सहयोग आपको प्राप्त होगा, लेकिन आपको उनकी सेहत का भरपूर ख्याल रखना होगा। वर्ष के अंत में आप सभी परिवार वाले बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं जिससे सभी को बहुत प्रसन्नता होगी।   

विज्ञापन
rashifal 2021 pisces horoscope meen rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021
मीन राशिफल 2021- प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन

मीन राशि वालों के लिए साल की शुरुआत आपके प्रेमी के साथ समय कुछ भ्रम से शुरू होगी, जिससे आपस में तनाव भी बना रहेगा। यही वज़ह कुछ समय की दूरी का कारण भी बनेगी। अगर आप अकेले हैं तो किसी यात्रा में आपकी नये साथी से मुलाकात होने से आपका अकेलापन दूर होगा, जिससे प्रेम आपके जीवन में दस्तक देगा, लेकिन आप दोनों की नज़दीकियां आपके परिवार को पसंद नही आएगी। आप जिस से प्रेम करते हैं, उनको अचानक तोहफा दे, जिससे आपका आपसी प्रेम बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी रिशते मधुर बने रहेंगे। इस वर्ष आपका जीवन साथी के साथ विदेश यात्रा का भी योग बना हुआ हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर काम के बारे में सोच रहे हैं, तो मई से पहले या अक्तूबर के बाद शुरुआत करें। इस समय में आपको अपने ज़ीवन साथी की वज़ह से मानसिक तनाव भी हो सकता हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed