Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya niti three bad habits never let money stay in your pocket they can even make the rich poor

चाणक्य नीति: पैसों की बचत नहीं होने देतीं ये 3 आदतें, अमीरों को भी बना सकती हैं गरीब

Thu, 19 Nov 2026 04:50 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 19 Nov 2026 04:50 PM IST
सार

Chanakya Niti: कई लोग अच्छी कमाई करने के बावजूद पैसों की बचत नहीं कर पाते। महीने की शुरुआत में मिलने वाली सैलरी कब खर्च हो जाती है, इसका अंदाजा भी नहीं लग पाता। इसके पीछे कई बार हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें जिम्मेदार होती हैं।

विज्ञापन
Chanakya niti three bad habits never let money stay in your pocket they can even make the rich poor
चाणक्य के सफलता टिप्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Chanakya Success Tips In Hindi: आचार्य चाणक्य द्वारा रचित 'चाणक्य नीति' आज भी जीवन को सही दिशा दिखाने वाला एक महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है। इसमें व्यक्ति के आचरण, सफलता, रिश्तों, शिक्षा और जीवन प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण नीतियों का उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि, जो व्यक्ति इन नीतियों को अपने जीवन में अपनाता है, उसे सही मार्गदर्शन मिलने के साथ-साथ सफलता, सम्मान और उन्नति की भी प्राप्ति होती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में उन कारणों का जिक्र किया है, जो व्यक्ति की आर्थिक तरक्की में बाधा बन सकते हैं। उनके अनुसार, कुछ गलत आदतों और व्यवहार की वजह से व्यक्ति चाहकर भी धन-संपत्ति नहीं जुटा पाता। आइए जानते हैं चाणक्य नीति में बताए गए ऐसे तीन कारणों के बारे में, जो व्यक्ति को धनवान बनने से रोक सकते हैं।

विज्ञापन

 




अहंकार

आचार्य चाणक्य के अनुसार, धन प्राप्त होने के बाद यदि व्यक्ति के स्वभाव में अहंकार आ जाए, तो उसकी दौलत लंबे समय तक टिक नहीं पाती। धन का घमंड धीरे-धीरे व्यक्ति को पतन की ओर ले जा सकता है। ऐसे लोग अपने धन पर अभिमान करने लगते हैं, जिससे उनकी समझ और सही फैसले लेने की क्षमता प्रभावित होती है। इसके अलावा, पैसों का अहंकार व्यक्ति के रिश्तों में भी दूरी पैदा कर सकता है। इसलिए धनवान बनने के साथ-साथ विनम्र स्वभाव बनाए रखना भी जरूरी माना गया है।

विज्ञापन


 



गलत तरीके से कमाया धन
चाणक्य नीति के अनुसार, गलत तरीकों से कमाया गया धन कभी स्थायी नहीं होता है। रिश्वत या अन्य अनैतिक साधनों से अर्जित पैसा कुछ समय के लिए आर्थिक लाभ तो दे सकता है, लेकिन लंबे समय तक व्यक्ति के पास नहीं टिकता। मान्यता के अनुसार, ऐसे धन के साथ कई तरह की परेशानियां, संकट और दुख भी जुड़े होते हैं। व्यक्ति के पास भले ही कितना भी पैसा क्यों न हो, लेकिन अनैतिक तरीके से कमाए गए धन के कारण उसे मानसिक शांति नहीं मिल पाती। इसलिए चाणक्य नीति में ईमानदारी से धन कमाने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन





फिजूलखर्ची
आचार्य चाणक्य फिजूलखर्ची को भी आर्थिक कमजोरी का एक प्रमुख कारण मानते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, बिना जरूरत और सोच-विचार किए किया गया खर्च भविष्य में आर्थिक परेशानियों की वजह बन सकता है। जिन लोगों को बेवजह पैसे खर्च करने की आदत होती है, उन्हें बार-बार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से व्यक्ति की जमा पूंजी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। इसलिए धन का सही प्रबंधन करना और खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी माना गया है।




चाणक्य नीति: जीवन में मान-प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए गांठ बांध लें चाणक्य कि ये 3 बातें


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed