फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal 2021: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2021?

विज्ञापन
rashifal 2021 taurus horoscope vrishabh rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
वृष राशिफल 2021 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि- वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं और मन का कारक चंद्रमा, वृषभ राशि में उच्च के होते हैं। वृषभ राशि कालपुरुष की द्वितीय राशि हैं, जिससे इस राशि को वाणी और परिवार का कारक कहा जाता हैं। ऐसे जातकों का रंग गोरा या गेहुंआ होता हैं। ऐसे लोग बहुत ही सहनशील और सौम्य स्वभाव के होते हैं। ये लोग वैसे तो किसी की अधिक परवाह नहीं करते हैं, लेकिन इनको कोई छेड़े या परेशान करें तो ये लोग उन्हें कभी माफ नहीं करते हैं। ये लोग वैभव व विलासिता भरा जीवन जीना पसंद करते हैं। इन लोगों को खुशबु और भौतिक सुख से बहुत प्रेम होता हैं। यह बहुत ही भावुक होते हैं और सभी को बहुत जल्दी अपना भी समझ लेते हैं। वृषभ राशि वाले कभी-कभी आलसी और कामचोर भी बन जाते हैं। यही नकारात्मकता इनको आगे बढ़ने से भी रोकती हैं। वृषभ राशि पर 2021 में वर्ष भर राहु का गोचर बना रहेगा, जिससे इस राशि वाले इस वर्ष कुछ भ्रम सा महसूस करेंगे और अपने निर्णय को बार-बार बदलेंगे।



rashifal 2021 taurus horoscope vrishabh rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021
वृषफ राशिफल 2021- आर्थिक स्थिति
इस वर्ष वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति कुछ तंग सी रहेगी, जिस वजह से काम तो कुछ नहीं रुकेगा और शनि ग्रह का आय भाव में प्रभाव होने से लाभ में देरी बनी रहेगी। अप्रैल के बाद अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आपके सभी रुके काम बनेंगे, लेकिन इस समय में धन का सही इस्तेमाल करें। इस वर्ष के मध्य में अगर वाहन अधिक खराब होने पर बार-बार धन लगने लगे तो कोशिश करें कि नया वाहन ही खरीद ले। सितम्बर के बाद ज़मीन में निवेश करने के लिए समय बहुत उत्तम रहेगा और आने वाले समय में आपको लाभ ही होगा। शेयर बाजार के लिए भी सितंबर के बाद का समय ही बेहतर रहेगा। साल के अंत मे माता-पिता अथवा पैतृक सम्पत्ति के सहयोग से धन की प्राप्ति होगी।
 
rashifal 2021 taurus horoscope vrishabh rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021
वृषभ राशिफल 2021- करियर, जॉब और बिजनेस

इस वर्ष आपको कड़ी मेहनत करने के बाद ही सफलता मिल पाएगी क्योंकि आप जिस तरह से मेहनत और लगन से काम करते हैं, उसी तरह से इस वर्ष किस्मत साथ नहीं दे पाएगी, पर आप अपना साहस और जुनून कम न करें, क्योंकि देरी से ही सही पर मनचाही दिशा अवश्य मिलेगी। मई से अक्टूबर तक बृहस्पति और शनि दोनो ग्रह वक्री होने से यह समय व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए उत्तम नहीं हैं। नौकरी करने वालों के लिए साल के मध्य का समय नये कार्य और नौकरी के लिए बेहतर नहीं हैं। इस वर्ष आपको अपने कर्मचारियों के साथ सौम्य व्यवहार रखना होगा, तभी आप अनचाही परेशानी से बच सकते हैं। यह वर्ष मार्केटिंग व फाइनेंस में काम के लिए बेहतर रहेगा। वर्ष का अंत आने पर ही सीनियर और बॉस का स्नेह मिलेगा, जिससे उनको आपकी मेहनत का फल भी नज़र आएगा और वेतन के बढोतरी के लिए यह समय भी उत्तम रहेगा। वृषभ राशि के लिए नई नौकरी के लिए समय फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2021 taurus horoscope vrishabh rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021

वृषभ राशिफल 2021- पारिवारिक जीवन
वृषभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन इस वर्ष मिला-जुला रहेगा। वर्ष की शुरुआत में ही परिवार में एक पारिवारिक आयोजन होगा जिसमें सभी लोग एक साथ मिल कर उत्सव जैसा माहौल बनाएंगे। मई के बाद घर अथवा वाहन के ऊपर धन का अधिक खर्च होगा जिससें मतभेद की स्थिति बन सकती हैं। वर्ष के अंत में किसी की सेहत खराब होने से भी मानसिक तनाव बन सकता हैं। अपने परिवार में किसी अन्य के आने से मतभेद होने से बचे।

विज्ञापन
rashifal 2021 taurus horoscope vrishabh rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021

वृषभ राशिफल 2021- प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन 
इस वर्ष अपने कार्य मे अधिक मेहनत करने की वजह से आप व्यस्त रहेंगे। जिस वजह से आप अपने प्रेमी साथी से कम बातचीत कर पाएंगे और यहीं स्थिति तनाव का रूप लेने लगेगी, क्योंकि उनकी आपसे बहुत उम्मीदें होगी और आप उनकी उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाएंगे। यह आपसी दूरी का भी कारण बनेगा। अगर रिश्ते मे सौम्यता रखना चाहते हो तो उनके लिए भी वक्त निकाले और अपने प्यार को भी अपना समय दे। अगर आप अकेले हैं तो साल के मध्य मे आपको कोई पसंद आ सकता है, अपने दिल की बात उनको कह दे, अधिक सोचने से देरी ही हो जाएगी। इस वर्ष केतु का विवाह भाव में गोचर बना रहेगा और वैवाहिक लोगों के लिए ये वर्ष कुछ गलत-फहमी भरा रहेगा तभी किसी भी तरह के अलगाव को बढ़ने नहीं दे तभी आपसी रिश्तें मे प्रेम बना रहेगा। इस वर्ष किसी नये मेहमान के घर आने की खुशी भी मिलेगी। साल अंत मे जीवनसाथी के साथ भ्रमण के लिए भी जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed