फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

khar maas 2020: चल रहा है खरमास, जरूर करें ये आठ काम, दूर होगी हर परेशानी

Sat, 19 Dec 2020 07:19 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 19 Dec 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
khar maas 2020 These eight things must be done in Kharmaas
सूर्य देव

हर साल अगहन माह में सूर्य के धनु राशि में संक्रांति करने पर को धनु संक्रांति के नाम से जाना  जाता है। धनु संक्रांति के दिन से खरमास आरंभ हो जाता है। इस वर्ष 15 दिसंबर 2020 से खरमास आरंभ हो गया है। मकर संक्रांति के दिन से खरमास समाप्त हो जाएगा। इस एक माह तक सभी शुभ मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं लेकिन हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ की दृष्टि से खरमास का महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में कुछ कार्य ऐसे बताए गए हैं जिनको करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और आपके जीवन की परेशानियों का अंत होता है। ये काम खरमास में अवश्य करने चाहिए।




 

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

khar maas 2020 These eight things must be done in Kharmaas
सूर्य देव

प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें
इस समय सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए हर साल दिसंबर माह के मध्य से खरमास लग जाता है। इस माह प्रतिदिन सूर्य को नियम पूर्वक जल चढ़ाना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होकर सफलता प्राप्त होती है।

khar maas 2020 These eight things must be done in Kharmaas
tulsi

तुलसी पूजा
हिन्दू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। वैसे तो हमेशा ही तुलसी की पूजा अवश्य करनी चाहिए, लेकिन खरमास में तुलसी पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए इस माह प्रतिदन नियमपूर्वक प्रातः और संध्याकाल में तुलसी के पौधे में दीपक जरूर जलाएं। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती हैं और जीवन में आने वाली समस्याएं समाप्त होने लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
khar maas 2020 These eight things must be done in Kharmaas
पीपल की पूजा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीपल के वृक्ष की पूजा
पीपल में भगवान विष्णु का वास माना गया है, इसलिए खरमास में प्रतिदिन पीपल की पूजा करनी चाहिए। इस माह में प्रतिदिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात पीपल में जल अर्पित करें और पूजन करें। संध्या के समय भी पीपल के नीचे दीपक प्रज्वलित करें। इसे नियम बना लें। आपके जीवन की समस्याएं समाप्त होने लगती हैं। 

विज्ञापन
khar maas 2020 These eight things must be done in Kharmaas
lord vishnu - फोटो : (demo pic)
एकादशी का व्रत
खरमास में श्री हरि भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत शुभफलदायी रहता है। इसलिए खरमास में पड़ने वाली एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिए। 25 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी हैं। इस दिन नियम और निष्ठा के साथ व्रत करने एवं भगवान विष्णु की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और मनुष्य के सभी दुखों का अंत होता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed