फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: सुर्खियों में रही सामरिक महत्व की अटल टनल, पर्यटकों की पहली पसंद, जानें इसकी खासियतें

Thu, 23 Dec 2021 04:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Dec 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2021: Atal tunnel of strategic importance remain in the headlines dedicated to the country, the first choice of tourists, know its specialties
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई 10040 फीट पर बनी 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग वर्ष 2021 में भी सुर्खियों में रही। तीन अक्तूबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन किया था। इसके बाद से अटल टनल देशभर के पर्यटकों के लिए पहली पसंद बनी है। इस साल अब तक लाखों सैलानी अटल टनल को निहार चुके हैं। उद्घाटन के बाद से बीते वर्ष करीब पांच लाख सैलानियों से अटल टनल को निहारा था। इस साल अटल टनल आने वाले वाहनों का आंकड़ा 6,59,087 पहुंच गया है। इनमें 50 फीसदी पर्यटक वाहन है।

15 दिसंबर को इस वर्ष सबसे अधिक वाहन अटल टनल के आर-पार हुए हैं। यह सर्दियों के महीनों में  अब तक का सबसे बड़ा ट्रैफिक है। 14 दिसंबर को 6301 वाहन अटल टनल के आर-पार हुए, जबकि 15 दिसंबर को कुल 6318 वाहन सुरंग के आर-पार हुए। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने तीन जून 2002 को टनल बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। आगे जानें क्या हैं अटल टनल की खासियतें...

Year Ender 2021: Atal tunnel of strategic importance remain in the headlines dedicated to the country, the first choice of tourists, know its specialties
निर्माण के दौरान अटल टनल - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 1972 में देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने लाहौल-स्पीति का दौरा किया था। उस समय उनके जेहन में टनल बनाने का विचार आया था। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने तीन जून 2002 को टनल बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। सोनिया गांधी ने इसकी आधारशिला 2010 में रखी थी। 

Year Ender 2021: Atal tunnel of strategic importance remain in the headlines dedicated to the country, the first choice of tourists, know its specialties
अटल टनल - फोटो : अमर उजाला

टनल निर्माण के लिए शुरुआत में 1400 करोड़ का बजट था। लेकिन समय अधिक लगने के कारण इसके बजट में भी इजाफा हो गया। टनल पर करीब 3200 करोड़ खर्च किया गया। इसके बाद तीन अक्तूबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन किया। टनल बनने से मनाली और लौहाल-स्पीति की दूरी 46 किलोमीटर कम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021: Atal tunnel of strategic importance remain in the headlines dedicated to the country, the first choice of tourists, know its specialties
अटल टनल रोहतांग - फोटो : atal tunnel

यह 10040 फीट ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी 9.02 किलोमीटर सुरंग है। यह दुनिया की पहली टनल है जिसमें 4जी कनेक्टिविटी मुहैया करवाई गई है। अटल टनल किसी अजूबे से कम नहीं है। यह टनल अपनी विशेषताओं के लिए खास है। 

विज्ञापन
Year Ender 2021: Atal tunnel of strategic importance remain in the headlines dedicated to the country, the first choice of tourists, know its specialties
अटल टनल - फोटो : अमर उजाला

टनल में हर 500 मीटर पर आपातकाल सुरंग है, जो टनल के दोनों छोरों पर निकलती है। हर 150 मीटर पर आपातकाल 4जी फोन की सुविधा है। हर 60 मीटर पर सीसीटीवी हैं। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोरों पर पूरी टनल का कंट्रोल रूम है। यहां से हर किसी पर पैनी नजर रखी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed