देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 14 राज्य इसकी चपेट में आ चुके हैं और देश भर में 221 लोग संक्रमित हैं। ओमिक्रॉन के फैलने के बाद भी लोग सतर्क नहीं है। बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है। लोग बिना मास्क बाजारों में घूम रहे हैं। क्रिसमस से पहले ही सैलानी भारी संख्या में शिमला पहुंचने शुरू हो गए हैं। रिज मैदान और माल रोड पर अधिकतर सैलानी बिना मास्क टहलते दिख रहे हैं जिससे क्रिसमस पर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी इस खतरे को लेकर संजीदा नहीं दिख रहा। बिना मास्क लोगों के चालान रस्म अदायगी के लिए ही काटे जा रहे हैं।
शिमला: लापरवाही पड़ेगी भारी, बढ़ रहा ओमिक्रॉन का खतरा, बाजारों में बिना मास्क घूम रहे लोग, सीएम ने की अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 22 Dec 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन