फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस विदेशी महिला रेसलर ने राखी सावंत को दिया डांस चैलेंज, कहा- हरा दूंगी

Sat, 07 Jul 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 07 Jul 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
WWE wrestler Katie Forbes dance challenge to actress rakhi sawant

‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ शो में रेसलरों की फाइट के साथ-साथ राखी सावंत और अमेरिकी मूल की महिला रेसलर केटी फोर्ब्स के डांस का जलवा भी देखने को मिलेगा। केटी ने राखी को डांस में हराने का चैलेंज दिया है, जिसके बाद सोलन में शनिवार को हो रही सीडब्ल्यूई रेसलिंग स्पर्धा ग्लैमर के इस तड़के से और भी रोमांचक होने वाली है।

WWE wrestler Katie Forbes dance challenge to actress rakhi sawant

महिला कुश्ती में नाम कमा रही केटी ने मंडी में दमदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद राखी सावंत और तीनों महिला पहलवान एक साथ मंडी से सोलन के लिए निकलीं। सोलन पहुंचते ही केटी और अन्य विदेशी महिला रेसलरों ने राखी सावंत को उनके साथ डांस में मुकाबला करने का खुला चैलेंज दिया, जिसे राखी सावंत ने स्वीकार कर लिया।

WWE wrestler Katie Forbes dance challenge to actress rakhi sawant

द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने इसकी पुष्टि कर दी है। सोलन में खली ने बताया कि राखी और केटी के बीच डांस का मुकाबला होगा जो इस स्पर्धा को और रोमांचक बना देगा। राखी ने भी केटी का चैलेंज स्वीकार करते हुए उसे डांस शो में परखने का न्योता दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
WWE wrestler Katie Forbes dance challenge to actress rakhi sawant

राखी ने कहा कि कुश्ती से पहले हॉलीवुड और बॉलीवुड में डांस मुकाबला होगा, जिसमें तय होगा कि किसमें कितना है दम। जो लोग खली के इस शो में एक से बढ़कर एक फाइट का इंतजार कर रहे थे, अब उन्हें राखी और केटी के रोमांचक डांस का भी इंतजार है।

विज्ञापन
WWE wrestler Katie Forbes dance challenge to actress rakhi sawant

‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ शो शनिवार को पुलिस मैदान सोलन में पांच बजे से शुरू होगा। इस शो में सभी के लिए मुफ्त प्रवेश होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पुलिस मैदान में करीब दस हजार दर्शक ही यह आयोजन देख पाएंगे। ऐसे में मुकाबले देखने का अवसर सिर्फ उन्हें ही मिलेगा, जो सबसे पहले पुलिस मैदान पहुंचेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed