ग्लैमर, तड़क भड़क वाले संगीत और लेजर लाइटों की चकाचौंध के बीच द ग्रेट खली रेसलिंग शो हिट हो गया।
रिंग में एक साथ देसी और विदेशी पहलवान उतरे और शुरू हुआ हाइ वोल्टेज रेसलिंग का शो। मंडी के रेसलर लक्की इस गेम में अंतिम क्षण तक रिंग में टिके रहे। विदेशी पहलवान क्रिमसन को उन्होंने रिंग से पछाड़ दिया। लेकिन जीत की खुशी की जश्न मनाने के लिए जैसे ही वह रिंग की रस्सियों पर चढ़े, क्रिमसम ने रिंग के अंदर घुसकर लक्की को बाहर धकेल दिया।
इसके बाद डबल मकाबले में सीडब्लूई के अखाड़े के भारतीय पहलवान अंकुश और आदेश ने हैम्मड और वुल्फ को पटखनी दी और भारत का झंडा बुलंद किया। इसके बाद बारी थी गुरू और चेलों के मुकाबले की। सीडब्ल्यूई के विदेशी प्रशिक्षक जस्टिस और कांगो की जोड़ी अपने ही चेलों सुक्खी एंड पार्टनर से भिड़ गए।
गुरू की जोड़ी हार जाती, लेकिन स्टील ने सारी हदों को पार करते हुए रिंग में आ धमका और उसकी बदौलत जस्टिस और कांगो जीत गए। अब चैंपियन शिप में और तड़का लगाते हुए पाकिस्तान वुल्फ को भारतीय शेर प्रभू देवा के सामने खड़ा कर दिया। लेकिन भारतीय पहलवान शेरा में पाकिस्तान वुल्फ को धूल चटा दी।
द ग्रेट खली रिटर्न रेसलिंग शो के पॉवरपैक धमाल के बाद देशी और विदेशी रेसलर अब सोलन रवाना हो गए हैं। तमाम सियासी उठापटक और हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार बुधवार की रात यूथ के बलबूते खली और उसके शो के लिए हिट साबित हुई। रात करीब साढ़े दस बजे तक यूथ की हूटिंग और जोश के साथ पड्डल मैदान पैक रहा। देशी-विदेशी रेसलरों के दीदार के लिए जनता अंत तक अपनी अपनी सीटों पर जमे रही। कुर्सियां कम पड़ गई थीं।