फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्यावरण दिवस विशेष: एक शख्स ने अपनी उपजाऊ जमीन पर तैयार किए देवदार के 10 हजार पेड़

Tue, 04 Jun 2019 07:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jun 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
world environment day: environmentalist naian singh grown 10 thousand trees on his fertile land
नयन सिंह - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के कई इलाकों में अवैध कटान के मामले सामने आते रहे हैं। सरकारी अमला जंगल बचाने के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये फूंक रहा है। वहीं सिरमौर जिले के नयन सिंह लोगों को पर्यावरण संरक्षण की सीख दे रहे हैं।

 

 

नयन सिंह दो बार पंचायत प्रधान रहे

world environment day: environmentalist naian singh grown 10 thousand trees on his fertile land
पर्यावरण प्रेमी नयन सिंह - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने अपनी उपजाऊ जमीन पर देवदार के 10 हजार पेड़ तैयार कर दिए हैं। वर्ष 1958 में पंजाब यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद उन्होंने खेतीबाड़ी को अपना पेशा बनाया। एक-एक पेड़ लगाते रहे, इस मुहिम से अपने पूरे परिवार को जोड़ा।

 

स्नातक के बाद समझ गए थे पर्यावरण का महत्व

world environment day: environmentalist naian singh grown 10 thousand trees on his fertile land
नयन सिंह की ओर से तैयार जंगल - फोटो : अमर उजाला

पिछले 60 वर्षों में उन्होंने एक भी पेड़ नहीं काटा। आज राजगढ़ की शिलांजी पंचायत के कनोग गांव के इस नयन की 560 बीघा मलकीयत भूमि पर 10 हजार से अधिक लहलहा रहे देवदार के पौधे मिसाल पेश कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
world environment day: environmentalist naian singh grown 10 thousand trees on his fertile land
नयन सिंह द्वारा तैयार जंगल में उनकी पोती - फोटो : अमर उजाला

एशिया में पीच वैली के नाम से मशहूर राजगढ़ इलाके में आड़ू ही नहीं, खुमानी, सेब, प्लम और बादाम के लिए भी जलवायु अनुकूल है। नकदी फसलें उगाकर अपनी आर्थिकी बढ़ाने के बजाय उन्होंने देवदार का जंगल उगाने को तरजीह दी।
 

विज्ञापन
world environment day: environmentalist naian singh grown 10 thousand trees on his fertile land
नयन सिंह द्वारा तैयार जंगल - फोटो : अमर उजाला

नयन सिंह दो बार पंचायत प्रधान रहे। इस दौरान भी पर्यावरण बचाने के लिए उन्होंने पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में 100 से अधिक जल संग्रहण टैंक बनवाए और लोगों को जागरूक करते रहे। 




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed