फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Carnival: मनाली शरदोत्सव में लोकनृत्य और फैशन शो ने जमाया रंग, देखें शानदार तस्वीरें

Fri, 06 Jan 2023 10:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Jan 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Winter Carnival: Folk dance and fashion show add color to Manali Sharadotsav, see amazing pictures
लोकनृत्य और फैशन शो ने जमाया रंग - फोटो : संवाद

राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल मनाली के अंतिम दिन मनु रंगशाला सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रही। अंतिम दिन चुनिंदा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मनु रंगशाला फिल्म डांस, लोकनृत्य और फैशन शो के रंग में रंग गई। इसके अलावा मेहमान कलाकारों ने भी मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। शांगल म्यूजिकल ग्रुप गोहर के कलाकारों ने अपने लोकनृत्य के माध्यम से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। शुक्रवार को कार्यक्रम का आगाज शहनाई वादन के साथ हुआ।



इसके बाद रुद्रा द अल्टीमेट कुल्लू के कलाकारों ने नए और पुराने फिल्मी तराने पर डांस पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टारड प्रोडक्शन जम्मू के कलाकारों का फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। इस ग्रुप के अपनी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ब्लैक स्पाइडर क्रो नाभा पंजाब का फैशन शो के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। शांगल म्यूजिकल ग्रुप का फैंसी ड्रेस देख दर्शक रोमांचित हो गए। 

Winter Carnival: Folk dance and fashion show add color to Manali Sharadotsav, see amazing pictures
लोकनृत्य की झलक। - फोटो : संवाद

इसके अलावा नसोगी की बच्ची ने नाटी प्रस्तुत की। जबकि वशिष्ठ कला संगम मथियाना के कलाकारों ने भी कुल्लवी नाटी डालकर माहौल में चार चांद लगाए। उधर, मालरोड में चल रहे स्ट्रीट शो में कुल्लवी वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चार वाद्ययंत्र दलों ने वाद्ययंत्रों की ऐसी धुन बजाई कि मालरोड़ पर सैर के लिए निकले पर्यटकों के कदम ठहर गए। 

Winter Carnival: Folk dance and fashion show add color to Manali Sharadotsav, see amazing pictures
लोकनृत्य की झलक। - फोटो : संवाद
इस प्रतियोगिता में कुल्लू जिला की चार टीमों ने भाग लिया। सिमल सांस्कृतिक कला दल, माता भेखली वाद्ययंत्र दल, बागन-रामसिंह दल और भखौर से सूरत राम एंड पार्टी ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दीं। मालरोड़ में कुल्लू नाटी के साथ ही कई लोक कलाकारों की भी प्रस्तुतियां हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Carnival: Folk dance and fashion show add color to Manali Sharadotsav, see amazing pictures
गोहर की टीम ने पेश की नाटी। - फोटो : संवाद

महानाटी में राइट बैंक की महिलाएं प्रथम
पांच दिवसीय मनाली शरदोत्सव के दौरान तीन और पांच जनवरी को हुई महानाटी में राइट बैंक के महिला मंडलों ने बाजी मारी है। बेहतरीन नाटी प्रस्तुत करने के लिए राइट बैंक की महिलाओं को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला, जबकि लेफ्ट बैंक की महिला मंडलों की टीम दूसरे स्थान पर रही। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कार बांटे।

विज्ञापन
Winter Carnival: Folk dance and fashion show add color to Manali Sharadotsav, see amazing pictures
गोहर की टीम ने पेश की नाटी। - फोटो : संवाद

शरदोत्सव के शुभारंभ पर निकाली गई झांकी प्रतियोगिता में महिला मंडलों के वर्ग में नीलकंठ महादेव महिला मंडल 17 मील ने पहला स्थान हासिल किया। नेहरू कुंड महिला मंडल बाहंग की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, गणपति महिला मंडल न्यालग और शक्ति महिला मंडल भनारा की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed