राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल मनाली के अंतिम दिन मनु रंगशाला सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रही। अंतिम दिन चुनिंदा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मनु रंगशाला फिल्म डांस, लोकनृत्य और फैशन शो के रंग में रंग गई। इसके अलावा मेहमान कलाकारों ने भी मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। शांगल म्यूजिकल ग्रुप गोहर के कलाकारों ने अपने लोकनृत्य के माध्यम से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। शुक्रवार को कार्यक्रम का आगाज शहनाई वादन के साथ हुआ।
इसके बाद रुद्रा द अल्टीमेट कुल्लू के कलाकारों ने नए और पुराने फिल्मी तराने पर डांस पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टारड प्रोडक्शन जम्मू के कलाकारों का फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। इस ग्रुप के अपनी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ब्लैक स्पाइडर क्रो नाभा पंजाब का फैशन शो के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। शांगल म्यूजिकल ग्रुप का फैंसी ड्रेस देख दर्शक रोमांचित हो गए।
2 of 9
लोकनृत्य की झलक।
- फोटो : संवाद
इसके अलावा नसोगी की बच्ची ने नाटी प्रस्तुत की। जबकि वशिष्ठ कला संगम मथियाना के कलाकारों ने भी कुल्लवी नाटी डालकर माहौल में चार चांद लगाए। उधर, मालरोड में चल रहे स्ट्रीट शो में कुल्लवी वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चार वाद्ययंत्र दलों ने वाद्ययंत्रों की ऐसी धुन बजाई कि मालरोड़ पर सैर के लिए निकले पर्यटकों के कदम ठहर गए।
3 of 9
लोकनृत्य की झलक।
- फोटो : संवाद
इस प्रतियोगिता में कुल्लू जिला की चार टीमों ने भाग लिया। सिमल सांस्कृतिक कला दल, माता भेखली वाद्ययंत्र दल, बागन-रामसिंह दल और भखौर से सूरत राम एंड पार्टी ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दीं। मालरोड़ में कुल्लू नाटी के साथ ही कई लोक कलाकारों की भी प्रस्तुतियां हुईं।
4 of 9
गोहर की टीम ने पेश की नाटी।
- फोटो : संवाद
महानाटी में राइट बैंक की महिलाएं प्रथम
पांच दिवसीय मनाली शरदोत्सव के दौरान तीन और पांच जनवरी को हुई महानाटी में राइट बैंक के महिला मंडलों ने बाजी मारी है। बेहतरीन नाटी प्रस्तुत करने के लिए राइट बैंक की महिलाओं को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला, जबकि लेफ्ट बैंक की महिला मंडलों की टीम दूसरे स्थान पर रही। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
5 of 9
गोहर की टीम ने पेश की नाटी।
- फोटो : संवाद
शरदोत्सव के शुभारंभ पर निकाली गई झांकी प्रतियोगिता में महिला मंडलों के वर्ग में नीलकंठ महादेव महिला मंडल 17 मील ने पहला स्थान हासिल किया। नेहरू कुंड महिला मंडल बाहंग की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, गणपति महिला मंडल न्यालग और शक्ति महिला मंडल भनारा की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।