फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal New Govt: कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्री बनने की दौड़ में ये विधायक आगे

Fri, 06 Jan 2023 12:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Jan 2023 12:41 PM IST
सार

मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना को देखते हुए राजभवन सचिवालय शपथ की तैयारियों में जुट गया है। आज शाम तक शपथ समारोह के आयोजन की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। 

विज्ञापन
himachal govt Cabinet expansion latest updates today, these MLA is ahead in the race to become a minister
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 7 जनवरी को हो सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार देर शाम दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर संभावित मंत्रियों को लेकर चर्चा की। शुक्रवार शाम को उनके शिमला लौटने का कार्यक्रम है। मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना को देखते हुए राजभवन सचिवालय शपथ की तैयारियों में जुट गया है। आज शाम तक शपथ समारोह के आयोजन की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 7 जनवरी को गोवा जाना था। अब राज्यपाल ने अपने टूअर को एक दिन टाल कर 8 जनवरी कर दिया है। 8 से 12 जनवरी तक राज्यपाल प्रदेश से बाहर रहेंगे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू दो से तीन मंत्रियों के पद खाली रखकर विधायकों का इंतजार बढ़ा सकते हैं। 10 मंत्री बनाए जाने के आसार कम हैं। सात से आठ मंत्रियों को ही झंडी देने की योजना है। 

himachal govt Cabinet expansion latest updates today, these MLA is ahead in the race to become a minister
हर्षवर्द्धन चौहान - फोटो : अमर उजाला

सिरमौर जिला से हर्षवर्द्धन चौहान, कुल्लू से सुंदर ठाकुर, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, किन्नौर से जगत सिंह नेगी और कांगड़ा से सुधीर शर्मा और चंद्र कुमार की ताजपोशी लगभग तय है। जिला शिमला पर अभी पेच फंसा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। 

himachal govt Cabinet expansion latest updates today, these MLA is ahead in the race to become a minister
कर्नल धनीराम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार देर रात तक नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुख्यमंत्री सुक्खू की बैठक में शिमला जिला से सरकार में प्रतिनिधित्व देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अब हिमाचल लौटकर ही मुख्यमंत्री पत्ते खोल सकते हैं। जिला सोलन से कर्नल धनीराम शांडिल और रामकुमार चौधरी को मंत्री बनाने पर भी पार्टी पसोपेश में है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
himachal govt Cabinet expansion latest updates today, these MLA is ahead in the race to become a minister
राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर की दावेदारी भी मंत्री पद के लिए मजबूत है। राठौर के लिए दिल्ली के वरिष्ठ नेता भी लाबिंग में जुटे हैं। उधर, विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक, सचेतक और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जैसे बड़े पदों को भी आगामी दिनों में भरा जाना है। 

विज्ञापन
himachal govt Cabinet expansion latest updates today, these MLA is ahead in the race to become a minister
सुधीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

मंत्री बनने की दौड़ में ये विधायक आगे
जिला कांगड़ा से सुधीर शर्मा, चौधरी चंद्र कुमार, जिला सिरमौर से हर्षवर्द्धन चौहान, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, बिलासपुर से राजेश धर्माणी और कुल्लू से सुंदर ठाकुर का मंत्री बनना लगभग तय है। जिला शिमला से विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह के बीच कड़ा मुकाबला चला हुआ है। सोलन से धनीराम शांडिल और रामकुमार चौधरी भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed