Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
weather update: Heavy rainfall amid orange alert in Himachal, many roads closed, water logging mini Secretariat
{"_id":"5f3161d08eb96e7d3175dc88","slug":"weather-update-heavy-rainfall-amid-orange-alert-in-himachal-many-roads-closed-water-logging-mini-secretariat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अलर्ट के बीच भारी बारिश, दुकानों-घरों में घुसा पानी, मिनी सचिवालय जलमग्न, 141 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अलर्ट के बीच भारी बारिश, दुकानों-घरों में घुसा पानी, मिनी सचिवालय जलमग्न, 141 सड़कें बंद
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Aug 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल में भारी बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। प्रदेश में तीन एनएच समेत 141 सड़कें बंद रहीं। मनाली-लेह मार्ग छह घंटे बाधित रहा। शिलाई-पांवटा और नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर भी कुछ घंटे यातायात बंद रहा। ऊना मिनी सचिवालय फिर जलमग्न हो गया। नदी-नाले उफान पर हैं। मंगलवार को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 15 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। ऊना में 91, धर्मशाला 13, सुंदरनगर-डलहौजी 12, कांगड़ा में 6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई।
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू जिले में रविवार रात से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मनाली-लेह मार्ग पर 14 मोड़ के पास भूस्खलन से सड़क दलदल बन गई है। यहां एक ट्रक छह घंटे तक फंसा रहा। वाहनों की आवाजाही भी घंटों तक थमी रही। मनाली-लेह मार्ग समेत एक दर्जन सड़कों में भूस्खलन व पत्थर गिरने का क्रम जारी है। आधा दर्जन मार्ग बंद हो गए हैं।
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ऊना में लगातार छह घंटे भारी बारिश से सोमवार को ऊना शहर समेत ग्रामीण इलाके जलमग्न हो गए। शहर में डीसी ऑफिस, प्रेम नगर, फ्रेंड्स व डीसी कॉलोनी, डीसी आवास, कोर्स परिसर ऊना सहित अन्य कई स्थानों व दुकानदारों में जलभराव हो गया। निकासी न होने से बारिश का पानी एनएच मार्ग पर बहता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जिला कांगड़ा में मूसलाधार बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जाने वाली सड़क भारी बारिश से धंस गई। शहर की सड़कें, नाले पानी से लबालब हो गए। पालमपुर में जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पंचरुखी में भारी बारिश के कारण कूहल बंद होने से सड़क पानी से भर गई। गगल बाजार में भी लगातार बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। सिरमौर में बारिश से एनएच और लोकनिर्माण विभाग को भारी नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग के पांवटा व शिलाई उपमंडल में चार सड़कें बंद होने से साढ़े 12 लाख का नुकसान हुआ। एनएच ने 9.20 लाख का नुकसान आंका गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।