फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: राममय हुई देवभूमि, दीयों से जगमगाया हर आंगन हर चौबारा

Wed, 05 Aug 2020 09:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Aug 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
ayodhya ram mandir bhumi pujan celebration in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर देवभूमि हिमाचल में खुशी का माहौल रहा। राजधानी शिमला में कई जगह मिठाइयां बांटी गईं। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई तथा जय श्रीराम के जयघोष किए। शाम के वक्त घरों में लोगों ने दीपक जलाए। राम मंदिर में लोगों ने दीपक जलाए गए। राधा कृष्ण मंदिर में सुबह 11 से 12 बजे तक सुंदर कांड पाठ किया गया।

ayodhya ram mandir bhumi pujan celebration in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर में हलवे और लड्डू का प्रसाद लोगों में बांटा गया। राम मंदिर की समन्वयक सुनंदा ने बताया कि मंदिर में 108 दीये जलाए गए। राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि मंदिर निर्माण की खुशी में लोगों ने मंदिर में 101 दीये जलाए। बुधवार को शहर में अलग-अलग जगहों पर जय श्रीराम के पोस्टर लगे हुए दिखे। पंडितों ने राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति का शृंगार कर पूजा अर्चना की। 

ayodhya ram mandir bhumi pujan celebration in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान बांटकर और दीये जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। प्रदेश पार्टी मुख्यालय दीपकमल में दीपमाला कार्यक्रम महामंत्री त्रिलोक जमवाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में भजन भी गाए। पार्टीजनों ने अपने घरों में घी व तेल के दीपक भी जलाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस ऐतिहासिक दिन पर सभी प्रदेशवासियों से घर-घर दीये जलाने की सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की। भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि आज 500 साल के इंतजार के बाद भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन  निर्विघ्न संपन्न हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हिमफैड के चेयरमैन गणेश दत्त ने श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चले लंबे संघर्ष पर अपने अनुभव भी साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayodhya ram mandir bhumi pujan celebration in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन होने पर देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों भारतीयों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त 2020 का दिन भारतीयों के लिए अविस्मरणीय है, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का कार्य आरंभ होगा, जिसकी लंबे समय से देशवासियों को प्रतीक्षा थी।

विज्ञापन
ayodhya ram mandir bhumi pujan celebration in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कुल्लू में भी उत्सव का माहौल रहा। कहीं मंदिर मंदिर के शिलान्यास की खुशी में लड्डू व प्रसाद बांटा गया तो कहीं पर दीयों की रोशनी से गांव जगमगा उठे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने घरों में दीये जलाए। राम मंदिर शिलान्यास को लेकर हर तरफ खुशी नजर आई। जिला मुख्यालय के लोअर ढालपुर में राम मंदिर शिलान्यास के कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। इसके बाद खुशी में पटाखे भी फोड़े गए। लोगों को मिठाई व खीर बांटी गई। बंजार उपमंडल के गांव नागनी के पास हामणी सीता राम मंदिर गुफा में भक्तों ने भगवान राम की आरती उतारी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed