फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विक्रम बत्रा के घर डोली तो नहीं आई, लेकिन रिश्ता आज भी कायम, जानें कारगिल हीरो की लव स्टोरी

Tue, 07 Jul 2020 07:56 PM IST
Krishan Singh विनोद राणा, अमर उजाला पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jul 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Vikram Batra wanted to marry this girl, know Kargil Hero's love story
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा - फोटो : अमर उजाला

कारगिल युद्ध में मरणोपरांत सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र पाने वाले पालमपुर के कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रेम कहानी भले ही अधूरी रही हो, लेकिन उनकी प्रेमिका आज भी रिश्ता कायम रखे हुए हैं। पंजाब विवि में पढ़ाई करते दोनों में प्यार हो गया, शादी की कस्में भी खा लीं। विक्रम ने अपने पापा को भी बता दिया था कि शादी उसी लड़की से करूंगा, लेकिन सात जुलाई 1999 को देश के लिए कुर्बान हो गए।

Vikram Batra wanted to marry this girl, know Kargil Hero's love story
विक्रम बत्रा - फोटो : अमर उजाला

जिस लड़की से वह शादी करना चाहते हैं वह पंजाब सरकार में सेवाएं दे रही हैं। शहीद विक्रम बत्रा के पिता जीएल बत्रा ने बताया कि उनका हाल-चाल जानने या खास मौके पर अभी भी चंडीगढ़ से फोन आते रहते हैं। उस परिवार से एक रिश्ता हो गया है। 



 
Vikram Batra wanted to marry this girl, know Kargil Hero's love story
परमवीर विक्रम बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम को उनके दुश्मन शेरशाह तो दोस्त लव के नाम के पुकारते थे। कारगिल युद्ध में अति दुर्गम मानी जाने वाली टाइगर हिल प्वाइंट 5140 चोटी पर जीत करने के बाद  तिरंगा फहरा कर दुश्मनों को मार कर शहादत पाई थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Batra wanted to marry this girl, know Kargil Hero's love story
परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कैप्टन विक्रम बत्रा ने अपने प्वाइंट को दुश्मनों से छीन कर तिरंगा फहरा कर नारा दिया था कि यह दिल मांगे मोर। जीएल बत्रा ने कहा कि विक्रम बत्रा की शादी उसके साथ निश्चित थी। 

विज्ञापन
Vikram Batra wanted to marry this girl, know Kargil Hero's love story
शहीद के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

अभी सगाई नहीं हुई थी, लेकिन शादी पक्की थी। दोनों आपस में सहपाठी थे और शादी करना चाहते थे, जिसके लिए हम सब राजी थे। इस खूबसूरत लवस्टोरी की उम्र भले ही चार साल रही हो लेकिन इसका अहसास अमर हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed